back to top

दिल्ली-यूपी और बिहार समेत 15 राज्यों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नई दिल्ली। देशभर में मॉनसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भारत मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, झारखंड और केरल समेत 15 राज्यों में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।

दिल्ली-NCR में 6 जुलाई तक राहत
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 1 से 6 जुलाई तक मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। 1 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 2 जुलाई को तापमान में और कमी आ सकती है, जबकि 3, 4, 5 और 6 जुलाई को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यूपी, बिहार और झारखंड में कई जिलों के लिए अलर्ट
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, प्रयागराज और सोनभद्र जिलों में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की गई है। बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और अररिया में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका है।

झारखंड के बोकारो, चतरा, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, पश्चिम सिंहभूमि, पूर्वी सिंहभूमि, रामगढ़, रांची, सरायकेला और सिमडेगा में भी तेज बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान के जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, चित्तौड़गढ़, भिलवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, अजमेर, सीकर और नागौर में भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। जयपुर में 1 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के बालाघाट, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, राजगढ़, सीहोर और शाजापुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जशपुर और सुकमा जिलों में भी तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड, हिमाचल, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में भी अलर्ट
उत्तराखंड के बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, टेहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर के अलावा चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है।

गुजरात के अमरेली, आणंद, भरूच, भावनगर, दादरा और नगर हवेली, दमन, नवसारी, सूरत, वडोदरा और वलसाड में भी खराब मौसम का अनुमान है। महाराष्ट्र के नासिक, पालघर, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी और ठाणे जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं केरल के अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोल्लम, कोट्टायम, पथानामथिट्टा और त्रिशूर जिलों में भी तेज बारिश और खराब मौसम की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर इमारतों के नीचे खड़े न हों। यात्रा पर निकलने से पहले सड़क और मौसम की स्थिति की जानकारी जरूर लें। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और स्थानीय प्रशासन व मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

RELATED ARTICLES

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य बदलीं

प्रो. रश्मि बिश्नोई सेवानिवृत्त, प्रो. शालिनी श्रीवास्तव ने संभाला पदभार लखनऊ। स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज की प्राचार्य प्रो. रश्मि...

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये की कटौती

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की प्रमुख ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों...

ATF की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती, कमर्शियल एलपीजी भी 183.50 रुपये हुई सस्ती

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के बीच देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज विमान ईंधन यानी...

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य बदलीं

प्रो. रश्मि बिश्नोई सेवानिवृत्त, प्रो. शालिनी श्रीवास्तव ने संभाला पदभार लखनऊ। स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज की प्राचार्य प्रो. रश्मि...

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये की कटौती

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की प्रमुख ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों...

ATF की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती, कमर्शियल एलपीजी भी 183.50 रुपये हुई सस्ती

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के बीच देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज विमान ईंधन यानी...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: जांच के लिए एसआईटी को मिला 15 दिन का अतिरिक्त समय

लखनऊ। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान और चढ़ावे में कथित गबन के हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रही...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सीएम योगी और मायावती समेत दिग्गजों ने दीं शुभकामनाएं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके...

श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मना गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। सिखों के छठे गुरु साहिब श्री गुरु हरिगोबिन्द साहिब जी का प्रकाश पर्व मंगलवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में बड़ी श्रद्धा और...