back to top

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये की कटौती

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की प्रमुख ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है। कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, देशभर में मौजूद उसके सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी और घरेलू स्तर पर प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कंपनी ने यह कदम उठाया है, जिससे वाहन चालकों और परिवहन क्षेत्र को सीधे तौर पर आर्थिक राहत मिलेगी।

कंपनी का मानना है कि इस कटौती से न सिर्फ उनके ग्राहकों का भरोसा मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय बाजारों में ईंधन की बिक्री में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। सरकारी तेल कंपनियों ( आईओसीएल,बीपीसीएल, एचपीसीएल) के मुकाबले निजी क्षेत्र की किसी कंपनी द्वारा की गई यह कटौती बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि आमतौर पर निजी रिटेलर्स की कीमतें सरकारी कंपनियों के आसपास या कई बार थोड़ी अधिक ही रहती हैं। नायरा एनर्जी के इस फैसले के बाद अब बाजार के जानकारों की नजरें सरकारी तेल कंपनियों पर टिकी हैं कि क्या वे भी आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कीमतों में ऐसी ही कोई कटौती करती हैं या नहीं।

RELATED ARTICLES

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य बदलीं

प्रो. रश्मि बिश्नोई सेवानिवृत्त, प्रो. शालिनी श्रीवास्तव ने संभाला पदभार लखनऊ। स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज की प्राचार्य प्रो. रश्मि...

ATF की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती, कमर्शियल एलपीजी भी 183.50 रुपये हुई सस्ती

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के बीच देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज विमान ईंधन यानी...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: जांच के लिए एसआईटी को मिला 15 दिन का अतिरिक्त समय

लखनऊ। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान और चढ़ावे में कथित गबन के हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रही...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सीएम योगी और मायावती समेत दिग्गजों ने दीं शुभकामनाएं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके...

दिल्ली-यूपी और बिहार समेत 15 राज्यों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नई दिल्ली। देशभर में मॉनसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भारत मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली,...

श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मना गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। सिखों के छठे गुरु साहिब श्री गुरु हरिगोबिन्द साहिब जी का प्रकाश पर्व मंगलवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में बड़ी श्रद्धा और...