back to top

ओएनजीसी की झोली में गए सातों तेल एवं गैस खंड

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी को तेल एवं गैस खंडों की बोली के ताजा दौर में सभी सात तेल एवं गैस खंड हासिल हुए हैं। इस दौर में सिर्फ आठ बोलियां मिली थीं।

ओएनजीसी ने पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में एक समारोह में सातों खंडों के लिए अनुबंध किया। इस मौके पर मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रधान ने कहा, इन सात खंडों के साथ 18,510 वर्ग किलोमीटर का खोज क्षेत्र और जुड़ गया है। ये खंड देश के तीन तलछटी क्षेत्रों में फैले हैं। इनमें अनुमानित रूप से 33 अरब बैरल का कच्चा तेल और कच्चे तेल के बराबर गैस का भंडार है।

ताजा लाइसेंसिंग दौर नए शर्तों के साथ आयोजित किया गया। इसमें सिर्फ ओएनजीसी और आयल इंडिया ने भाग लिया। ओएनजीसी ने सभी सातों खंडों के लिए बोली लगाई जबकि आयल इंडिया ने सिर्फ एक खंड के लिए बोली लगाई। मध्य प्रदेश के पांचों खंडों के लिए बोली लगाने वाली ओएनजीसी एकमात्र कंपनी थी। उसने पश्चिम बंगाल के एक खंड के लिए भी बोली लगाई। वहीं राजस्थान के एक खंड के लिए ओएनजीसी के साथ आयल इंडिया ने भी बोली लगाई। बेहतर बोलियों की वजह से ओएनजीसी सातों खंड हासिल करने में सफल रही।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...