back to top

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार रात लगभग 11 बजे जिले के नेबुआ-पनियहवा राजमार्ग पर हुई जब रामनगर के निवासी रंजन (35) और दिनकर (30) मोटरसाइकिल से पनियहवा की ओर जा रहे थे।पुलिस ने बताया कि छितौनी कस्बे में पेट्रोल पंप के मोड़ के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।पुलिस के अनुसार जोरदार टक्कर के कारण मोटरसाइकिल सवार दिनकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि रंजन गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों से सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से तुर्कहा में स्थित सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।हनुमानगंज के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

छात्र आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन – छात्रों की हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगे

रांची। झारखंड में छात्रों के आंदोलन की गूंज शुक्रवार को विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी सुनाई दी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही...

‘कबीर सिंह’ मेरी पहली फिल्म समझते हैं : कियारा आडवाणी

मुंबई। आज कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। बड़े बैनर, करोड़ों की फिल्में और देशभर में करोड़ों प्रशंसक...

समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के चार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो प्रसारित करने के आरोप में...