back to top

गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार : वन मंत्री

पालक्कड़। केरल में एक गर्भवती जंगली हथिनी की मौत के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। केरल के वन मंत्री के. राजू ने पत्रकारों से कहा, एक व्यक्ति को आज गिरफ्तार किया गया है। मामले में कुछ और आरोपी भी हैं, उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि वन और पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे है और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। राज्य वन विभाग ने ट्वीट किया, केएफडी (केरल वन विभाग) ने हथिनी की मौत मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस घटना की देशभर में व्यापक स्तर पर आलोचना हो रही है।

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और भाजपा सांसद एंव पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी घटना की निंदा की है। वन विभाग के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया था कि हथिनी की मौत की घटना के संबंध में तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और दो अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

विभाग ने कहा था कि ऐसे कोई प्रमाण नहीं हैं कि पटाखों से भरा अन्नानास खाने के कारण हथिनी के निचले जबड़े को नुकसान हुआ और यह महज एक संभावना हो सकती है। ऐसा संदेह है कि 15 वर्षीय हथिनी ने पटाखों से भरा अन्नानास खा लिया जो उसके मुंह में फट गया, जिसके एक सप्ताह बाद 27 मई को वेलियार नदी में उसकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...