back to top

दो हफ्तों में हुई एक करोड़ नमूनों की जांच, संख्या हुई चार करोड़

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में अब तक कुल 3,94,77,848 परीक्षण किए जा चुके हैं और पिछले दो हफ्तों में ही एक करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी और कहा कि देश में प्रति दस लाख आबादी पर जांच की संख्या 28,607 हो गई है।

केंद्र सरकार की परीक्षण, निगरानी और इलाज रणनीति पर ध्यान केंद्रित रखते हुए भारत में लगातार दूसरे दिन नौ लाख से अधिक नमूनों के परीक्षण किए गए। भारत पहले ही प्रति दिन 10 लाख जांच करने की क्षमता प्राप्त कर चुका है। बृहस्पतिवार को 24 घंटे की अवधि में कुल 9,01,338 नमूनों के परीक्षण किए गए थे। इसके साथ ही अब तक किए गए कुल परीक्षणों की संख्या 3,94,77,848 हो गई।

मंत्रालय ने कहा, ‘पिछले दो हफ्तों में कोविड का पता लगाने के लिए एक करोड़ से अधिक नमूनों के परीक्षण किए गए हैं।’ मंत्रालय ने रेखांकित किया कि प्रति दस लाख आबादी पर जांच की संख्या भी बढ़कर 28,607 हो गई है। व्यापक स्तर पर परीक्षणों से ही संक्रमण की पहचान प्रारंभिक चरण में की जा सकती है, उनके करीबी संपर्कों का तुरंत पता लगाया जा सकता है और उन्हें पृथक कर समय पर प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जा सकता है। जांच पर जोर देने की रणनीति के तहत देश में प्रयोगशालाओं के नेटवर्क को लगातार मजबूत किया जाता है और आज देश में 1,564 प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं। इनमें 998 प्रयोगशालाएं सरकारी क्षेत्र में और 566 निजी क्षेत्र में हैं।

भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 77,266 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 33,87,500 हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,057 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 61,529 हो गई।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...