back to top

योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक गिरफ्तार

बलिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में मोबाइल फोन पर कथित रूप से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। बलिया के पुलिस अधीक्षक रामकरन नैय्यर ने बताया कि जिले के नगरा थाना में बृहस्पतिवार की रात्रि हिन्दू युवा वाहिनी (हियुवा) के जिला मंत्री राजीव सिंह चंदेल की शिकायत पर एक अज्ञात के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि चंदेल ने शिकायत में उल्लेख किया है कि उन्हें एक मोबाइल नंबर से कल शाम फोन किया गया और फोन पर उसे अपशब्द कहे गए तथा जान से मारने की धमकी भी दी गयी।

 

उन्होंने बताया कि शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की और उनके लिये अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कियास। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मामले की तत्काल छानबीन की और छानबीन के बाद मोबाइल नगरा थाना क्षेत्र के कोठवा गांव के अंकित यादव का पाया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी अंकित यादव को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...