back to top

आंबेडकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी ने साधा मोहम्मद अली जौहर पर निशाना

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके एक बयान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने एक बार कहा था कि जो व्यक्ति भारत की धरती पर पैदा हुआ है, भारत की सुविधाओं का इस्तेमाल करता है, फिर भी भारत की धरती को अपवित्र मानता है, उसकी बातें कभी भी भारतीयों के हित में नहीं हो सकतीं। योगी आदित्यनाथ जाहिर तौर पर खिलाफत आंदोलन की प्रमुख हस्ती मौलाना मोहम्मद अली जौहर का जिक्र कर रहे थे, जिन्होंने 1931 में यरूशलम में मृत्यु की इच्छा जताई थी।

लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ (पुण्यतिथि) कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा,बाबासाहेब आंबेडकर ने उस समय हमें उन सभी खतरों से आगाह किया था। याद रखें, उस समय 1923 में एक प्रमुख नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहते हुए वंदे मातरम गाने से इनकार कर दिया था।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनके जीवन आखिरी पल आए, तो उन्होंने यरूशलम में मृत्यु की इच्छा जताई।

आदित्यनाथ ने कहा,उस समय बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने एक बयान दिया था कि जो व्यक्ति भारत की धरती पर पैदा हुआ है, भारत की सुविधाओं का इस्तेमाल करता है, फिर भी भारत की धरती को अपवित्र मानता है, उस व्यक्ति की बातें कभी भी भारतीयों के हित में नहीं हो सकतीं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से जो लोग तुष्टीकरण की नीति पर चल रहे हैं, वे न केवल भारत को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का भी अपमान कर रहे हैं।

आदित्यनाथ ने कहा,उनके प्रयासों का एक हिस्सा देशवासियों को उनकी सुविधाओं से वंचित करना भी है।कांग्रेस की वेबसाइट के अनुसार, मौलाना मोहम्मद अली जौहर ने 1923 में कांग्रेस के काकीनाडा अधिवेशन की अध्यक्षता की थी।आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए उनके चारों ओर दीवार का एक सुरक्षा घेरा बनाएगी।

आदित्यनाथ ने कहा, आज हमारी सरकार एक और अहम फैसला लेने जा रही है, और वह फैसला यह है कि उत्तर प्रदेश में जहां भी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं लगी हैं, वहां कुछ शरारती तत्व अक्सर आकर इन प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। वे उन्हें नुकसान पहुंचाने की बुरी कोशिशें करते हैं। अब हमारी सरकार इन प्रतिमायों के चारों ओर दीवार बनाकर उनकी सुरक्षा के लिए एक प्रणाली बनाएगी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

छात्र आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन – छात्रों की हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगे

रांची। झारखंड में छात्रों के आंदोलन की गूंज शुक्रवार को विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी सुनाई दी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही...

‘कबीर सिंह’ मेरी पहली फिल्म समझते हैं : कियारा आडवाणी

मुंबई। आज कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। बड़े बैनर, करोड़ों की फिल्में और देशभर में करोड़ों प्रशंसक...

समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के चार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो प्रसारित करने के आरोप में...