back to top

धनखड़ की नकल मुद्दे पर ममता ने कहा : इसका मकसद उनका अपमान करना नहीं, हम सभी का सम्मान करते हैं

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के एक सांसद द्वारा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारे जाने के मुद्दे को कोई तवज्जो नहीं देते हुए बुधवार को कहा कि इसका मकसद उनका अपमान करना नहीं था। धनखड़ की नकल को लेकर विवादों में फंसे तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने भी कहा कि उनका इरादा सभापति की भावनाओं को ठेस पहुंचाने या अनादर करने का नहीं था।

इस विवाद को लेकर सवाल किए जाने पर ममता बनर्जी ने कहा, हम सभी का सम्मान करते हैं। यह अपमानजनक नहीं था। यह सिर्फ राजनीतिक रूप से, आकस्मिक था… अगर राहुल जी ने इसे रिकॉर्ड नहीं किया होता तो आपको इसकी जानकारी भी नहीं मिलती। ममता राज्य के लिए लंबित केंद्रीय कोष को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के लिए बुधवार को संसद भवन आयी थीं।

कल्याण बनर्जी ने कहा कि उनका इरादा किसी को आहत करने का नहीं था। हालांकि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कोई माफी नहीं मांगी। धनखड़ ने उनके कृत्य को उपराष्ट्रपति पद, किसानों और अपनी जाति का अपमान बताया है। तृणमूल सांसद ने कहा, नकल करना कोई अपराध नहीं है, वे (भाजपा) मुख्य मुद्दे को बदलने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या विपक्षी सांसदों का निलंबन सही है। उन्होंने दावा किया कि विगत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी ऐसा कर चुके हैं।

कल्याण बनर्जी ने बुधवार को कहा, उपराष्ट्रपति सहित किसी को भी ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था। वह संवैधानिक पदों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दों पर धनखड़ के साथ उनके मतभेद हो सकते हैं लेकिन उनके अनादर का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि धनखड़ उनके गृह राज्य पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं और उनकी तरह एक वकील हैं।

उल्लेखनीय है कि संसद की सुरक्षा में सेंध की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर हंगामा करने पर दोनों सदनों के 141 विपक्षी सदस्यों को निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के विरोध में विपक्ष के सांसदों ने कल मंगलवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और सदन की मॉक कार्यवाही का आयोजन किया था।

निलंबित सांसदों ने संसद भवन के द्वार पर धरना दिया। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति और लोकसभा के अध्यक्ष द्वारा, सदनों की कार्यवाही का संचालन किए जाने की नकल उतारी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, बनर्जी द्वारा कार्यवाही के संचालन की नकल उतारे जाने का मोबाइल फोन से वीडियो बनाते देखे गए।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...