back to top

मुख्यमंत्री बनते ही उमर अब्दुल्ला का बड़ा आदेश, कहा मैं कहीं जाऊं तो ग्रीन कॉरिडोर न बने

लखनऊ। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार [16 अक्टूबर] को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली इस बीच सीएम बनते ही उन्होंने जम्मू कश्मीर के डीजीपी को निर्देश दिया है कि उनके काफिले की वजह से किसी आम जनता को कोई परेशानी न हो, उन्होंने कहा है कि सड़क के रास्ते जाते समय उनके लिए कोई ग्रीन कॉरिडोर न बनाई जाए

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “मैंने डीजी से बात की है कि जब मैं सड़क मार्ग से कहीं भी जाऊं तो कोई ग्रीन कॉरिडोर ना बने या यातायात न रुकेण् मैंने उन्हें सार्वजनिक असुविधा को कम करने और सायरन का उपयोग कम से कम करने का निर्देश दिया है

हमारा आचरण लोगों के अनुकूल हो: उमर अब्दुल्ला

उन्होंने आगे कहा, किसी भी तरह की छड़ी लहराने या आक्रामक इशारों के इस्तेमाल से पूरी तरह बचना है, मैं अपने कैबिनेट सहयोगियों से भी इसी उदाहरण का अनुसरण करने के लिए कह रहा हूं, हर चीज में हमारा आचरण लोगों के अनुकूल होना चाहिए हम यहां लोगों की सेवा करने के लिए हैं, उन्हें असुविधा पहुंचाने के लिए नहीं

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने CM पद की दिलाई शपथ

बता दें कि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार [16 अक्टूबर] को उमर अब्दुल्ला को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई, अब्दुल्ला दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं और वह अपने दादा शेख अब्दुल्ला और पिता फारूक अब्दुल्ला के बाद इस पद को संभालने वाले अब्दुल्ला परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं उमर अब्दुल्ला के साथ 5 मंत्रियों – सकीना मसूद [इटू], जावेद डार, जावेद राणा, सुरिंदर चौधरी और सतीश शर्मा ने भी शपथ ली है

बता दें कि 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में यह पहली चुनी हुई सरकार है हाल में हुए विधानसभा चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 90 में से 42 सीटें जीतीं हैं, जबकि गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं, आप भी 1 सीट जीतने में कामयाब रही

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...