back to top

अधिकारियों को संविधान की कसम की भी कद्र नहीं: प्रियंका

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी ने संस्थाओं में सांप्रदायिकता का जहर इस हद तक घोल दिया है कि अधिकारियों को संविधान की कसम की भी कद्र नहीं रह गई। प्रियंका ने अपने ट्वीट में मेरठ का एक कथित वीडियो टैग किया जिसमें एक पुलिस अधिकारी एक समुदाय विशेष के लोगों को पाकिस्तान चले जाने को कहता दिख रहा है।

वहीं, उसका साथी पुलिसकर्मी मिनटों में सब कुछ कालो कर देने की बात कह रहा है। वीडियो में पुलिस अधिकारी कुछ लोगों की तस्वीर खींचने की बात कहता हुआ धमकी भरे लहजे में अपशब्दों का इस्तेमाल करता सुनाई दे रहा है। कांग्रेस महासचिव ने कहा भारत का संविधान किसी भी नागरिक के साथ इस भाषा के प्रयोग की इजाजत नहीं देता। जब आप अहम पद पर बैठे अधिकारी हैं तब तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा, भाजपा ने संस्थाओं में इस कदर साम्प्रदायिक जहर घोला है कि आज अफसरों को संविधान की कसम की भी कोई कद्र नहीं है। मालूम हो कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में 20 दिसंबर को मेरठ समेत प्रदेश के अनेक जिलों में हिंसा भड़क उठी थी। इस हिंसा में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं और कई मंचों से इसकी न्यायिक जांच की मांग की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...