back to top

भारत में कोरोना उपचाराधीन रोगियों की संख्या 4 लाख 85 हजार से कम

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोविड-19 उपचाराधीन रोगियों की संख्या लगातार तीसरे दिन पांच लाख से कम रही। देश में फिलहाल 4,84,547 लोग वायरस से संक्रमित हैं, जो अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या के 5.55 प्रतिशत हैं।

मंत्रालय ने कहा कि नए रोगियों के मुकाबले अधिक लोगों के ठीक होने के चलते ऐसा संभव हो पाया है। 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 44,879 मामले सामने आए हैं जबकि इतनी ही समयावधि में 49,079 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। देश में नए मामलों के मुकाबले अधिक लोगों के ठीक होने का दौर जारी है। मंत्रालय ने कहा कि आज 41वें दिन ठीक होने वाले रोगियों की संख्या नए रोगियों की संख्या से अधिक रही।

मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 81,15,580 हो गई है। इस लिहाज से भारत में संक्रमण से ठीक होने की दर फिलहाल 92.97 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, ठीक हो चुके लोगों और अभी भी संक्रमित लोगों की संख्या में अंतर लगातर बढ़ता जा रहा और फिलहाल यह अंतर 76,31,033 है। मंत्रालय ने कहा कि बीते एक दिन में जितने लोग कोरोना वायरस मुक्त हुए हैं, उनमें से 77.83 प्रतिशत लोग 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 7,809 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं, जिसके बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 16,05,064 हो गई। मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के जितने नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 76.25 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली में संक्रमण के सबसे अधिक 7,053 मामले सामने आए हैं। केरल में 5,537 और महाराष्ट्र में 5,537 नए मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे के दौरान 567 रोगियों की मौत हुई है, जिनमें से करीब 80 प्रतिशत (79.34 प्रतिशत) मौतें दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में हुई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 122 यानी 22.3 प्रतिशत लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में 104 जबकि पश्चिम बंगाल में 54 रोगियों की जान चली गई है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...