back to top

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 519 हुई

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 519 हो गई। मंत्रालय की ओर से मंगलवार शाम पांच बजकर 45 मिनट पर अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस समय अस्पतालों में 470 मरीज भर्ती हैं जबकि 40 लोग ठीक हो चुके हैं या प्रवास कर चुके हैं।

मंत्रालय के मुताबिक संक्रमितों में 43 विदेशी हैं और अबतक नौ मरीजों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत सोमवार को कोरोना वायरस से हुई जबकि सात मौतें पहले महाराष्ट्र (दो मौतें), बिहार, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात और पंजाब में दर्ज की गई थीं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि 65 वर्षीय कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत सोमवार शाम को हो गई।

हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मौत को अपने आंकड़ों में शामिल नहीं किया है। मंत्रालय के मुताबिक केरल में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 95 मामले सामने आए हैं जिनमें आठ विदेशी शामिल हैं जबकि तीन विदेशियों सहित 89 संक्रमितों के साथ महाराष्ट्र दूसरा सबसे प्रभावित राज्य है। कर्नाटक में कोरोना वायरस के 37 मरीज हैं जबकि तेलंगाना में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है जिनमें 10 विदेशी हैं।

राजस्थान में दो विदेशी सहित 32 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उत्तरप्रदेश में एक विदेशी सहित 33 मामले सामने आए हैं। गुजरात में भी एक विदेशी सहित 33 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में एक विदेशी सहित 30 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हरियाणा में 28 मामले सामने आए हैं जिनमें 14 विदेशी हैं। वहीं पंजाब में 29 मामले सामने आए हैं। लद्दाख में 13 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

तमिलनाडु में दो विदेशी सहित 15 संक्रमित हैं। पश्चिम बंगाल में नौ और आंध्र प्रदेश में आठ मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। मध्यप्रदेश और चंडीगढ़ में सात-सात मामले सामने आए हैं। जम्मू-कश्मीर में चार संक्रमितों की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड में भी एक विदेशी सहित चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हिमाचल प्रदेश और बिहार में तीन-तीन मामले और ओडिशा में दो मामले सामने आए हैं। पुडुचेरी, मणिपुर और छत्तीसगढ़ में एक-एक व्यक्ति के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...

भड़ली नवमी आज, भक्त करेंगे मां पार्वती की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में साल भर कई शुभ मुहूर्त निकलते हैं, लेकिन कुछ तिथियां इतनी खास होती हैं कि उनमें पंचांग देखकर मुहूर्त निकालने...

स्थापना दिवस पर शहर की कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। जन समस्या मेला समिति भारत द्वारा आयोजित 11वाँ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह (मिशन जन सुनवाई चौपाल कार्यक्रम) आज लखनऊ स्थित इंटरनेशनल बौद्ध...