back to top

भारत में कोविड-19 के स्वस्थ रोगियों की संख्या 30 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में शुक्रवार को कोविड-19 से स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या 30 लाख के पार चली गई और स्वस्थ होने की दर 77 प्रतिशत से अधिक हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि आंकड़े संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्शाते हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्र की टेस्ट (जांच), ट्रैक (रोगी का पता लगाने), ट्रीट (उपचार) रणनीति का एक लक्ष्य कोविड-19 से मृत्यु दर को कम करना है। उसने कहा कि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़ाने तथा लोगों की जान बचाने के लिए चिकित्सा देखभाल के एक समान मानकीकृत स्तर को प्रदान करने के लिहाज से क्लीनिकल उपचार प्रोटोकॉल मजबूत करने पर ध्यान दिया गया है।

मंत्रालय ने कहा, भारत में न केवल संक्रमण के मामलों में मृत्यु दर वैश्विक औसत से कम है और तेजी से घट रही है, बल्कि इस समय इलाज करा रहे रोगियों में बहुत कम संख्या यानी 0.5 प्रतिशत से भी कम मरीज वेंटिलेटर पर हैं। उसने बताया कि आंकड़े ये भी बताते हैं कि केवल दो प्रतिशत मरीज आईसीयू में हैं तथा इलाज करा रहे रोगियों में से 3.5 प्रतिशत से भी कम ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बिस्तरों पर हैं। इन उपायों के परिणाम स्वरूप भारत में कोविड-19 के स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या शुक्रवार को 30,37,151 पहुंच गई।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 66,659 रोगियों के स्वस्थ होने के साथ भारत लगातार आठ दिन से 60,000 से अधिक मरीजों के संक्रमण से उबरने के मार्ग पर लगातार बढ़ रहा है। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने की दर 77.15 प्रतिशत है जो दर्शाता है कि पिछले कई महीने से संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

RELATED ARTICLES

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गया लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

कानपुर आरटीओ कार्यालय में पुलिस का छापा, 22 दलाल हिरासत में

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में सोमवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने अचानक...

एनसीआर में पुराने वाहनों पर कार्रवाई धीमी, 13 परिवहन अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पुराने और प्रदूषणकारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही भारी पड़ गई। निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले बेहद...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...