back to top

एनएसएस ने 10 काउंसलरों की टीम गठित

-‘मुस्कुरायेगा इंडिया’ कार्यक्रम की दूसरी ऑनलाइन बैठक व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। कोरोना महामारी संत्रास के बीच व्यक्तियों में उपजते मानसिक तनाव और अवसाद के निराकरण के लिए यूनीसेफ और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) उत्तर प्रदेश व लखनऊ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित हुई आॅनलाइन बैठक और प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों को मानसिक स्वास्थ्य स्थापित करने के लिए दिए गए प्रशिक्षण व इसके बाद किये गए काउंसलिंग के सकारात्मक प्रभाव को ध्यान में रखते हुए ‘मुस्कुरायेगा इंडिया’ कार्यक्रम की मंगलवार को दूसरी आॅनलाइन बैठक और प्रशिक्षण कार्यक्रम पुन: सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण में यूनीसेफ की तरफ से डॉ. दया और एनएसएस, उत्तर प्रदेश की तरफ से राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. अंशुमाली शर्मा, एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अशोक श्रोती और डॉ राकेश द्विवेदी ,कार्यक्रम समन्वयक, लखनऊ विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

इस द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेशभर से 200 से अधिक कार्यक्रम अधिकारियों/प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। मनोवैज्ञानिक डॉ. मानिनी श्रीवास्तव और डॉ. रश्मि सोनी ने प्रतिभागियों को ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं जनता के बीच उनके अनुप्रयोग’ विषय पर एवं परामर्श के मुख्य बिंदुओ को लेकर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. अंशुमाली शर्मा ने बताया कि प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद सम्पूर्ण राज्य के चयनित काउंसलरों ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम अधिकारियों ने प्रदेश भर से कोरोना संकट को लेकर लोगों में व्याप्त भय व आतंक के प्रति लोगों को जागरुक किया। इस संबंद्ध में सलाहकारों ने लोगों के भ्रम व चिंता का निराकरण किया, जिसका सकारात्मक परिणाम दिखाई पड़ रहा है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक डॉ अशोक श्रोती ने कोरोना से लड़ाई में परामर्श की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यही राष्ट्र की वास्तविक और सच्ची सेवा है और राष्ट्रीय सेवा योजना की यही उचित भूमिका एवं कर्तव्य है। उन्होंने आज के प्रधानमंत्री के देश को संबोधन का भी उल्लेख किया और राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी वालंटियर्स एवं कार्यक्रम अधिकारियों को अधिक से अधिक ‘आरोग्य सेतु’ एप डाउनलोड करने और करवाने के लिए प्रोत्साहित करने का भी अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को प्रधानमंत्री के आह्वानानुसार लोगों में अधिक से अधिक मास्क वितरित करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि ‘आई गॉट दीक्षा पोर्टल’ के माध्यम से कार्यक्रम अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

इसी क्रम में लखनऊ विवि के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राकेश द्विवेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना , लखनऊ विश्वविद्यालय न केवल मनोवैज्ञानिक धरातल पर कार्य कर रहा है बल्कि जरूरतमंदों तक आवश्यक खाद्य सामग्री की पहुंच भी सुनिश्चित करा रहा है। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय कोरोना से बचाव के लिए ‘मुस्कुरायेगा इंडिया’ कार्यक्रम के तहत 10 काउंसलरों की सूची उनके फोन नंबर सहित पहले ही जारी कर चुका है लेकिन अधिक मांग को देखते हुए 8 और कार्यक्रम अधिकारियों की सूची काउंसिलिंग के लिए भेजी जा रही है। इनमें लखनऊ विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों से चार-चार कार्यक्रम अधिकारियों का चयन किया गया है।

मुस्कुरायेगा इंडिया के काउंसलरों की सूची

डॉ. महेंद्र अग्निहोत्री 9415110323
डॉ.ओपी शुक्ल 9453020304
डॉ. राहुल पाण्डेय 9454171634
डॉ. राजेन्द्र कुमार वर्मा 9452128378
डॉ. मुक्ता छाबरा 9415001444
डॉ. मंजरी सिंह 9415288709
डॉ. विजय राज श्रीवास्तव 9450275577
डॉ. उपेन्द्र कुमार 7007992573

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...