back to top

अब व्यक्ति को उसके काम से जाना जाता है ना कि बाप के नाम से: ओबरॉय

नागपुर अभिनेता विवेक ओबरॉय ने सोमवार को कहा कि पिछले पांच वर्षों में भारत काफी बदल गया है और अब किसी भी व्यक्ति को उसके काम से जाना जाता है ना कि पारिवारिक विरासत से।

वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक  पीएम नरेंद्र मोदी  के एक पोस्टर के लॉन्च के मौके पर यहां बोल रहे थे। इस पोस्टर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लॉन्च किया। ओबरॉय ने इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने बताया कि फिल्म इस शुक्रवार को 40 देशों में रिलीज होगी। ओबरॉय ने कहा कि वह फिल्म में महान व्यक्ति (मोदी) का किरदार निभाने का मौका पाकर सौभाज्ञशाली महसूस कर रहे हैं और खुश हैं कि इसका पोस्टर वरिष्ठ भाजपा नेता गडकरी ने लॉन्च किया।

उन्होंने कहा,   दोनों ही असली  कर्मयोगी  और नायक हैं। पिछले पांच वर्षों में भारत काफी बदला है। मुझे लगता है कि  अब आपके बाप का नाम नहीं..काम चलेगा। ओबरॉय ने कहा कि उन्होंने बायोपिक की रिलीज में काफी मुश्किलों का सामना किया है लेकिन न तो वे फिल्म और ना ही प्रधानमंत्री मोदी को रोक सके।

उन्होंने बिना कोई नाम लिए कहा,   मैं नहीं जानता कि वे किससे डरे हुए हैं-फिल्म से या चौकीदार के डंडे से? जिन लोगों के खिलाफ बड़े मामले हैं और अदालत में दिखाई नहीं देते, वे हमें अदालत में घसीट ले गए।

उन्होंने कहा,  23 तारीख आ रही है..इनका टाइम आएगा..यही कहना चाहूंगा शहजादे जी अब होगा न्याय। एक सवाल के जवाब में उन्होंने उनकी फिल्म को फिल्म उद्योग से समर्थन ना मिलने पर खेद जताया।

अभिनेता ने कहा,  एकता के लिए कोशिशें की जानी चाहिए वरना हमें आसानी से निशाना बनाया जाता रहेगा। फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने कहा कि वह गडकरी पर भी एक बायोपिक बनाना चाहते हैं लेकिन नेता इसे लेकर इच्छुक नहीं हैं। इस मौके पर गडकरी ने कहा कि यह फिल्म युवा पीढ़ी को प्रेरित करेगी।

उन्होंने राजग सरकार के विभिन्न विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा,   मोदीजी ने भारत को दुनियाभर में पहचान और सम्मान दिलाया। जो चीजें पिछले 50 वर्षों में नहीं हुई वे पिछले पांच साल में हुई।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...