back to top

अब नेटफ्लिक्स पर लोगों को हसाने आ रहे हैं कपिल शर्मा, नए कॉमेडी शो के साथ करेंगे एंट्री

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक नए कॉमेडी शो के लिए ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की है। ओवर द टॉप (ओटीटी) मंच नेटफ्लिक्स की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के जरिए भारतीय टेलीविजन पर राज करने वाले कपिल शर्मा ने दुनियाभर के अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की है।

इसमें शर्मा के साथ उनके साथी कलाकार अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर भी नजर आएंगे। शर्मा ने इससे जुड़ी एक वीडियो भी साझा की। नेटफ्लिक्स इंडिया की उपाध्यक्ष (कंटेंट) मोनिका शेरगिल ने कहा कि कपिल शर्मा के पास मनोरंजन का पिटारा है। अपनी हास्यकला के दम पर उन्होंने पूरे भारत में एक अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा, हम उनके साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने और भारतीय कॉमेडी किंग को उनके प्रिय तथा जाने-माने सह कलाकारों के साथ नेटफ्लिक्स पर एक बिल्कुल नए कॉमेडी शो में लाकर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स के जरिए कपिल भारतीय दर्शकों के साथ-साथ दुनिया भर के लोगों का मनोरंजन करेंगे।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...