back to top

अब साप्ताहिक बंदी भी शनिवार या रविवार को ही रखने के निर्देश

लखनऊ। कोविड-19 महामारी और संचारी रोगों की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में हर शुक्रवार की रात से सोमवार सुबह तक लागू होने वाली पाबंदियां अगले आदेश तक जारी रहेंगी और हफ्ते के बाकी दिनों में होने वाली साप्ताहिक बंदी भी शनिवार अथवा रविवार को ही रखी जाएगी।

प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने मंगलवार को जारी एक परिपत्र में कहा है कि सरकार ने शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक विभिन्न पाबंदियां लागू रखने का फैसला किया है और यह व्यवस्था अगले आदेशों तक जारी रहेगी। उन्होंने परिपत्र में कहा कि हफ्ते के अन्य दिनों में होने वाली साप्ताहिक बन्दी भी शनिवार या रविवार को ही रखी जाएगी।

इन दो दिनों में जो साप्ताहिक बाजार लगाए जाते हैं, उन्हें सोमवार से शुक्रवार के बीच किसी भी दिन लगाया जा सकता है। मुख्य सचिव ने दोहराया कि पाबंदी लागू होने के दौरान आवश्यक सेवाओं और बैंकों को छोड़कर राज्य के सभी शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।

इस अवधि में सभी शहरी और ग्रामीण हाट बाजार, गल्ला मंडी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान वगैरह बंद रहेंगे। बाकी दिनों में इनके खुलने का समय पूर्वाहन नौ बजे से रात नौ बजे तक रहेगा। सब्जी और फलों की सभी मण्डियां और दुकानें यथावत खुली रहेंगी।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...