back to top

अब एक सप्ताह में बनेंगे जन्म, आय व जाति प्रमाणपत्र

विशेष संवाददाता लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं को तय समय सीमा के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। साथ ही सेवाओं के लिए निर्धारित तय समय सीमा को कम करने की बात कही। ऐसे में जल्द ही निर्धारित तय समय सीमा को कम करने का आदेश जारी किया जा सकता है। वहीं तय समय सीमा के बाद लंबित मामलों को लेकर जिलाधिकारियों को जवाबदेही तय करने को कहा है। उन्होंने जिलाधिकारियों को ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के निस्तारण में हीलाहवाली और लेटलतीफी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्देश सीएम कमांड सेंटर और डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक के दौरान दिये। ऐसे में अब प्रदेशवासियों को जाति, निवास, आय और हैसियत प्रमाण पत्र के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष ई-डिस्ट्रिक्ट की सेवाओं का खाका प्रस्तुत किया। बैठक में अधिकारियोंं ने बताया कि ई-डिस्ट्रिक्ट के तहत प्रदेश में जनवरी से अब तक 61,32,976 जाति प्रमाण पत्र के आवेदन प्राप्त हुए। जिन्हे तहसीलदार द्वारा 15 दिनों में जारी किया जाता है। अब तक 59,13,420 आवेदन को निस्तारित किया जा चुका है, जिसका रेश्यो 96 प्रतिशत है। वहीं 2,12,227 आवेदन तय समय सीमा में लंबित हैं जबकि 7,329 आवेदन तय समय सीमा के बाद भी लंबित हैं।

इसी तरह जनवरी से अब तक 76,45,970 निवास प्रमाण पत्र के आवेदन प्राप्त हुए। जिन्हे उपजिलाधिकारी द्वारा 20 दिनों में जारी किया जाता है। अब तक 73,70,019 आवेदन को निस्तारित किया जा चुका है, जिसका रेश्यो 96 प्रतिशत है। वहीं 2,61,119 आवेदन तय समय सीमा में लंबित हैं जबकि 7,832 आवेदन तय समय सीमा के बाद भी लंबित हैं। वहीं जनवरी से अब तक 77,62,086 आय प्रमाण पत्र के आवेदन प्राप्त हुए। जिन्हे तहसीलदार द्वारा 15 दिनों में जारी किया जाता है। अब तक 74,31,669 आवेदन को निस्तारित किया जा चुका है, जिसका रेश्यो 95 प्रतिशत है। वहीं 2,75,433 आवेदन तय समय सीमा में लंबित हैं जबकि 54,984 आवेदन तय समय सीमा के बाद भी लंबित हैं। हैसियत प्रमाण पत्र के जनवरी से अब तक 31,853 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जिन्हे जिलाधिकारी द्वारा 45 दिनों में जारी किया जाता है। अब तक 18,667 आवेदन को निस्तारित किया जा चुका है, जिसका रेश्यो 58 प्रतिशत है। वहीं 3,421 आवेदन तय समय सीमा में लंबित हैं जबकि 9,765 आवेदन तय समय सीमा के बाद भी लंबित हैं। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को तय समय सीमा के अंदर ई-डिस्ट्रिक्ट की सेवाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के निस्तारण की समय सीमा काफी अधिक है, इसे कम करने का निर्देश दिये।

सीएम योगी ने ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं की समय सीमा एक हफ्ते में करने को कहा है। इन आवेदनों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। साथ ही इनके निस्तारण का रेश्यो शत प्रतिशत किया जाए। आईजीआरएस (जनसुनवाई समाधान प्रणाली) की रिपोर्ट के अनुसार जाति प्रमाण पत्र के आवेदन तय समय सीमा के अंदर जारी करने में प्रदेश के टॉप तीन जिलों में क्रमश: बांदा, सीतापुर और अमेठी शामिल हैं जबकि बॉटम तीन जिलों में औरैया, गाजियाबाद, लखनऊ है। इसी तरह निवास प्रमाण पत्र के आवेदन के निस्तारण में टॉप तीन जिलों में सीतापुर, बांदा और कन्नौज शामिल हैं जबकि बॉटम तीन जिलों में औरैया, लखनऊ, जालौन हैं।

RELATED ARTICLES

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...

दमदार सनराइजर्स के खिलाफ रॉयल्स को सूर्यवंशी और आर्चर पर भरोसा

मुल्लांपुर। अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)...

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सहारनपुर की डिप्टी लेबर कमिश्नर निलंबित

प्रमुख सचिव श्रम ने कमिश्नर लेबर की जांच रिपोर्ट के बाद की बड़ी कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर की उप श्रमायुक्त (डिप्टी लेबर...

बजरंगबली के दर्शन के लिए मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतार

ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह के चौथे...

गर्मी कम करने के लिए हनुमान जी से की गई प्रार्थना

लखनऊ। आज प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में आयोजित भंडारे में पूड़ी सब्जी हलुवा के साथ साथ ओ.आर.एस और लाहौरी जीरा का वितरण...

बच्चे शास्त्रीय गायन, कथक व वाद्य यंत्रों का ले रहे प्रशिक्षण

भातखण्डे में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन संगीत एवं कला कार्यशाला का आज विश्वविद्यालय परिसर में अत्यंत उत्साह...

पद्मिनी एकादशी आज, शुभ योग में होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी को ये व्रत पड़ता है। ऐसे में...

एक अहंकारी व्यक्ति पर केंद्रित है हास्य नाटक ‘द सेडक्शन’

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा नाट्य महोत्सव के द्वितीय संध्या में श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति...

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...