back to top

स्वाधीनता से बढ़कर कुछ भी नहीं हो सकता : योगी

लखनऊ। देश की स्वाधीनता से बढ़कर कुछ भी नहीं हो सकता है । देश की आजादी को हर हाल में सुरक्षित रखना हर भारतीय का दायित्व बनता है। देश की आजादी का यह अमृत महोत्सव हम सबको नयी प्रेरणा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को काकोरी ट्रेन ऐक्शन की 97 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में कही। काकोरी शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत माता के सभी महान सपूतों को जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने आप को बलिदान किया, जिन्होंने स्वतंत्र भारत में देश के विभिन्न युद्धों में देश की आंतरिक और बाह्य दोनों सुरक्षाओं के मोर्चे पर पूरी मजबूती के साथ डटकर के भारत की एक-एक इंच जमीन की रक्षा कर देश को एक सुरक्षित माहौल दिया है, उन सभी अमर दनियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज पूरे प्रदेश में काकोरी ट्रेन एक्शन की 97 वी वर्षगांठ आयोजित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

 

योगी ने कहा कि हम लोगों ने 4 फरवरी को गोरखपुर से चौरी चौरा कांड से शताब्दी समारोह का शुभारंभ किया था। उत्तर प्रदेश में चौरी चौरा की घटना के साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन प्रधानमंत्री मोदी ने साबरमती आश्रम से शुरू किया था। 12 मार्च से शुरू यह अमृत महोत्सव 75 हफ्ते तक चलने वाला आयोजन है। अमृत महोत्सव का मतलब आजादी का अमृत महोत्सव यानी आजादी की ऊर्जा का अमृत। आजादी का अमृत महोत्सव यानी स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणा का अमृत। आजादी का अमृत महोत्सव यानी नये विचारों का अमृत। नये संकल्पों का अमृत। आजादी का अमृत महोत्सव यानी आत्मनिर्भरता का अमृत। इन पंच सूत्रों के माध्यम से पांच प्रमुख मंत्र अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री ने दिये थे।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि काकोरी ट्रेन ऐक्शन वर्षगांठ का यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव की एक नयी कड़ी के रूप में आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि ब्रिटिश हुकूमत ने इस देश के स्वाधीनता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों के साथ किस किस प्रकार का अत्याचार किया था। काकोरी ट्रेन एक्शन के मामले ने कहा जाता है कि क्रांतिकारियों ने अपने स्वाधीनता आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए यहां पर जिस घटना को अंजाम दिया था उसमें उनके हाथ केवल 4600 रुपए लगे थे। लेकिन अंग्रेजों ने देश के क्रांतिकारियों के खिलाफ कार्यवाही, मुकदमे चलाने और उन्हें फांसी पर लटकाने तक जो धनराशि उस समय खर्च की थी वह 10 लाख थी। क्रूरता की यह कहानी हम सब की आंखे खोलने वाली है। यह हमें हमेशा इस बात का एहसास कराता है कि देश की स्वाधीनता से बढ़कर के कुछ नहीं हो सकता है।
योगी ने कहा कि दुनिया को इस बात का एहसास कराने की जरूरत है कि 136 करोड़ की आबादी का यह भारत किसी भी प्रकार के जाति मजहब क्षेत्र भाषा या किसी भी प्रकार के नेताओं से ऊपर उठकर के केवल अपने एक धर्म के साथ जुड़ा है। वह हमारा राष्ट्र धर्म। उस राष्ट्र धर्म के साथ जुड़ कर के हम सब भारत की स्वाधीनता को अच्छुण्य बनाये रखने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना शुरू कर दें।

 

 

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि हमारे समाज में देश भक्ति की भावना धीरे-धीरे कम हो रही है, यह अत्यंत गम्भीर है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार की क्रांतिकारी घटनाओं के सम्बंध में हमारे स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिये, ताकि बच्चे अपने पूर्वजों का इतिहास जाने। उन्होंने कहा कि हम सभी को जाति धर्म से ऊपर उठकर देश के विकास के लिये काम करना चाहिये। आज देश में सभी के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करनी है। जो तभी संभव होगा जब हम जाति धर्म से ऊपर उठकर ईमानदारी से अपने काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...