back to top

प्रख्यात लेखक सागर सरहदी का निधन, बॉलीवुड हस्तियों ने जताया शोक

मुंबई। कभी कभी, सिलसिला और बाजार जैसी फिल्में लिखने वाले प्रख्यात लेखक-फिल्मकार सागर सरहदी का आयु संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते रविवार रात निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। सरहदी के भतीजे तथा फिल्मकार रमेश तलवार ने बताया कि उन्होंने यहां सियोन के निकट अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

तलवार ने कहा, मध्यरात्रि से कुछ देर पहले उनका निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे और उन्होंने खाना तक छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि सियोन शवदाह गृह में सरहदी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर, निर्देशकों हंसल मेहता, अनुभव सिन्हा, एन एम पांडा, तथा अभिनेता जैकी श्रॉफ ने सरहदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

अख्तर ने ट्वीट किया, दिग्गज नाटक तथा फिल्म लेखक सागर सरहदी का निधन हो गया है। उन्होंने कभी कभी और नूरी जैसी फिल्मों का लेखन तथा बाजार फिल्म का निर्देशन किया। मेहता ने खालिद महमूद के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा, आपकी आत्मा को शांति मिले सागर सरहदी साहब।

पांडा ने लिखा, सागर सरहदी जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। फिल्म जगत के लिए बड़ा नुकसान। श्रॉफ ने सरहदी के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, आपकी याद आएगी। आत्मा को शांति मिले। पाकिस्तान के ऐबटाबाद शहर के निकट बफ्फा शहर में पैदा हुए सरहदी का नाम गंगा सागर तलवार था। सीमांत प्रांत से संबंध होने के चलते उन्होंने अपने नाम के आगे सरहदी जोड़ लिया था।

सरहदी का परिवार विभाजन के दौरान दिल्ली आ गया था। उस समय वह 12 साल के थे। दिल्ली में मैट्रिक की पढ़ाई करने के बाद वह उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपने बड़े भाई के परिवार के साथ मुंबई आ गए थे। सरहदी ने खालसा कॉलेज और फिर सेंट जेवियर कॉलेज से पढ़ाई की, लेकिन पढ़ाई बीच में ही छोड़कर खर्चा चलाने के लिए विज्ञापन एजेंसी में काम करने लगे।

साल 2018 में राज्यसभा टीवी के कार्यक्रम गुफ्तगू में उन्होंने शो के मेजबान एस एम इरफान से कहा था कि विस्थापन का दर्द हमेशा उनके साथ रहा। उन्होंने कहा था, इसका (विभाजन का) दर्द अब भी मेरे अंदर बाकी है। मैं अब भी सोचता हूं कि वे कौन सी ताकतें थीं, जिन्होंने आपको आपका गांव छोड़कर एक इंसान से शरणार्थी बनने को मजबूर किया। मैं आज भी अपने गांव को बहुत याद करता हूं।

बता दें, सरहदी ने उर्दू लघु कथाओं से अपने करियर की शुरुआत की और फिर उर्दू नाट्य लेखक बन गए। फिल्मकार यश चोपड़ा की 1976 में आई अमिताभ बच्चन तथा रेखा अभिनीत फिल्म कभी कभी से उन्होंने बॉलीवुड में प्रवेश किया। सरहदी ने चोपड़ा की सिलसिला (1981) और श्रीदेवी तथा ऋषि कपूर अभिनीत चांदनी जैसी फिल्मों के लिए संवाद लेखन किया।

साल 1982 में सरहदी ने निर्देशन में हाथ आजमाए और सुप्रिया पाठक शाह, फारूक शेख, स्मिता पाटिल तथा नसीरुद्दीन शाह अभिनीत फिल्म बाजार का निर्देशन किया। सरहदी ने 1992 में आई अभिनेता शाहरुख खान की पहली फिल्म दीवाना और ऋतिक रोशन की पदार्पण फिल्म कहो ना प्यार है के संवाद भी लिखे। सरहदी के परिवार में उनके भतीजे-भतीजियां हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...