back to top

उत्तर प्रदेश में आज नहीं आया कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से लॉकडाउन को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए सोमवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस का आज एक भी मामला सामने नहीं आया है।

योगी ने कहा, “आज उत्तर प्रदेश में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया है। प्रदेशवासियों के सहयोग से हम इस महामारी को पूरी तरह रोकने में सफल होंगे।” उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 31 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना है जिनमें से 11 (रिकवर) स्वस्थ हुए हैं और शेष की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि अन्यों के स्वास्थ्य में भी तेजी से सुधार हो रहा है लेकिन सावधानी आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा, एक-एक गतिविधि पर मैं खुद नजर रख रहा हूं। समीक्षा कर रहा हूं। जनता से अपील है कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर पूरी सावधानी रखें। प्रदेश में यह नियंत्रण में है। हमारे पास पर्याप्त संख्या में जांच केन्द्र हैं। अभी पूरे राज्य के पृथक वार्डों में दो हजार बिस्तर हैं। अगले दो-तीन दिन में इस संख्या को बढ़ाकर 10 हजार बिस्तर करने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा, जिन 16 जिलों को लॉकडाउन किया गया है, वहां या तो कोरोना वायरस से जुड़े लोग थे, या संदिग्ध पाए गए, या बाहर से आए लोगों की संख्या ज्यादा थी। इन जिलों में सफाई और संक्रमण मुक्ति का काम युद्घस्तर पर किया जा रहा है। योगी ने कहा कि वह मंगलवार को उच्च व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों और दवा विक्रेता संगठनों के पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे।

उन्होंने कहा, हमारा प्रयास होगा कि किसी भी जिले में आवश्यक वस्तुओं की कमी ना होने पाए। लेकिन लोग कम से कम घरों से बाहर ना निकलें। वे अपनी जरूरी मांग से अवगत करा दें, हम पूरी तत्परता से सहयोग को तैयार हैं। जहां कहीं आवश्यकता पड़ी तो हम पीआरवी-112 से आपूर्ति करेंगे।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...