back to top

अजय देवगन की अगली फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नज़र आएंगी नोरा फतेही

मुंबई। एक्ट्रेस नोरा फतेही धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपने पैर जमा रही हैं। पिछले कुछ सालों में आए आइटम नंबर्स में नोरा के जबरदस्त डांस के बाद उन्हें जल्द ही स्ट्रीट डांसर 3डी में एक्टिंग करते देखा जाएगा। इस बीच यह भी खबर है कि नोरा ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को अजय देवगन स्टारर भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया से रिप्लेस कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बन रही फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में परिणीति चोपड़ा को हटाकर नोरा फतेही को ले लिया गया है। इस फिल्म में पहले परिणीति चोपड़ा एक स्पाई का रोल निभाने वाली थीं लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। अब उनकी जगह नोरा फतेही ने ले लिया है।

फिल्म के नजदीकी सूत्रों ने भी कहा कि नोरा ऑन-बोर्ड आ चुकी हैं और वर्कशॉप्स भी अटेंड कर रही हैं। वे स्पाई के किरदार के लिए बॉडी लैंग्वेज पर भी काम कर रही हैं। वे 12 जनवरी के बाद से शूटिंग शुरू कर देंगी। यह शूटिंग शेड्यूल 15 दिन का है। बता दें अजय देवगन स्टारर भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया एक वॉर ड्रामा है। यह फिल्म 1971 के इंडो-पाक वॉर बैकड्रॉप पर बन रही है। फिल्म में अजय देवगन स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्निक जो कि भुज एयरबेस के इन-चार्ज का किरदार प्ले कर रहे हैं। उनके अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक सोशल वर्कर, संजय दत्त एक स्थानीय व्यक्ति राणा दग्गुबती लेफ्टिनेंट कर्नल और एमी विर्क एक पायलट के रोल में हैं।

बात करें नोरा फतेही की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी 24 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है। पिछले दिनों जॉन अब्राहम की बाटला हाउस में नोरा का आइटम नंबर ओ साकी-साकी बहुत हिट हुआ था। वहीं परिणीति चोपड़ा फिलहाल साइना नेहवाल बायोपिक में बिजी हैं। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन भी जल्द ही आएगी।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...