back to top

महापौर से मिले नामित पार्षद, नगर विकास पर हुई सार्थक चर्चा

लखनऊ। बालाकदर रोड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर बुधवार को नामित पार्षद रूपचंद्र अग्रवाल, पुरुषोत्तम पुरी, नेहा सिंह, किशन पाल एवं अखिलेश गिरी पहुंचे। इस दौरान सभी नामित पार्षदों ने महापौर सुषमा खर्कवाल से शिष्टाचार भेंट की। महापौर सुषमा खर्कवाल ने सभी नवनियुक्त पार्षदों को उनके नामांकन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दायित्व जनसेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है और सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करें। भेंट के दौरान नगर के विकास, स्वच्छता, जलापूर्ति एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। महापौर ने पार्षदों से अपेक्षा जताई कि वे नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे शहर के समग्र विकास को गति मिल सके।

नगर निगम का विशेष सदन 22 को, पास होगा बजट

महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम के पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 तथा मूल बजट वर्ष 2026-27 पर विचार-विमर्श के लिए सदन की एक विशेष बैठक 22 मार्च को बुलाई है। कार्यकारिणी की स्वीकृति उपरांत यह महत्वपूर्ण बैठक 11:00 बजे नगर निगम मुख्यालय, लालबाग स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में आयोजित होगी। बैठक में नगर निगम के सभी पार्षदगण, संबंधित अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट की समीक्षा की जाएगी तथा आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी, सड़क निर्माण एवं अन्य नागरिक सेवाओं के लिए बेहतर वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित करना है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया रुद्राभिषेकलखनऊ। शिव आराधना को...

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- मैंने अमेरिका में पढ़ाई छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण से पूरी की

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विदेश में उनकी शिक्षा के खर्च लेकर उठ रहे सवालों के बीच सोमवार...

CM योगी बोले- नकारात्मकता छोड़कर सदन में सार्थक चर्चा में योगदान करे विपक्ष

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते...

लखनऊ में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया रुद्राभिषेकलखनऊ। शिव आराधना को...

शहर की चार विभूतियों को आनलाइन मिला प्रेमचन्द्र अन्तरराष्ट्रीय सम्मान

लखनऊ। नार्वे से प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 डिजिटल संगोष्ठी में लखनऊ के विद्वानों साहित्य आलोचना के लिए विभूतियों को सम्मानित किया गया। लखनऊ की...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, सुहागिनें करेंगी पूजा

लखनऊ। मंगला गौरी का व्रत हर साल सावन मास के मंगलवार के दिन रखा जाता है। ऐसे में सावन में आने वाले सभी मंगलवार...

11 हजार मातृशक्तियों का वृहद सामूहिक सुंदरकांड का संकल्प

16 को सनातन धाम लॉन परिसर में हरियाली तीज झूला उत्सव एवं सम्मान समारोह होगा बाबा भोलेनाथ की दिव्य झांकी भी बनेगी आकर्षणलखनऊ। सनातन ध्वजवाहिका...

भारतीय कला की विरासत से जुड़ते विद्यार्थी

छह दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारम्भलखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल, आनंद नगर शाखा में सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत भारत के सुप्रसिद्ध...

याद किए गए राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त

गहोई वैश्य सेवा समिति की साहित्यिक गोष्ठीलखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर सोमवार को गोमती...