back to top

नोएडा के जिलाधिकारी हटाए गए, विभागीय जांच का आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सोमवार को फटकार के बाद तीन महीने की छुट्टी मांगने वाले गौतमबुद्घनगर (नोएडा) के जिलाधिकारी बी.एन. सिंह को हटाकर उनके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए।

मुख्यमंत्री द्वारा नोएडा में कोविड19 संक्रमण की रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान लगी फटकार के बाद जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव आर.के. तिवारी को पत्र लिखकर तीन महीने की छुट्टी मांगी थी। उनका यह पत्र मीडिया में लीक हो गया।

मामले को लेकर मचे हड़कम्प के बाद मुख्य सचिव ने देर शाम प्रेस कांफ्रेंस कर बताया, सिंह को नोएडा के जिलाधिकारी पद से हटाकर राजस्व परिषद से संबंध कर दिया गया है। सिंह की जगह सुहास एल.वाई गौतमबुद्धनगर के नए जिलाधिकारी होंगे। वह पद ग्रहण भार करने के लिए नोएडा रवाना हो गए हैं।

तिवारी ने कहा, सिंह ने छुट्टी के लिए उन्हें पत्र लिखा और फिर उसे मीडिया में लीक कर दिया। यह घोर अनुशासनहीनता है और इसके लिए उनके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जाएगी, जिसका जिम्मा औद्योगिक एवं अवस्थापना विकास आयुक्त को सौंपा गया है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में बना अवैध स्टोर सील, बीकेटी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। गोमती नगर के होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में अवैध तरीके से निर्मित किये गये स्टोर को एलडीए ने मंगलवार को...

चन्द्रभानु गुप्त का जीवन त्याग, समर्पण व मूल्यों की राजनीति का प्रेरणास्रोत : महाना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि किसी महापुरुष के नाम पर दिया जाने वाला सम्मान उनके त्याग,...

यूपीएसएसएससी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू

एक बार पंजीकरण के बाद बार-बार आवेदन की जरूरत नहीं, पीईटी स्कोर तीन वर्ष तक रहेगा मान्य लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी...

लखनऊ को मिलेगी गोमती एक्सप्रेस-वे और नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सौगात

एक्सप्रेस-वे से उत्तराखंड नैनीताल और नेपाल सीमा से सीधे जुडे़गा लखनऊ,एससीआर व एलडीए विजन-2036 के तहत 26 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का खाका...