back to top

उत्तर प्रदेश के कोविड-19 प्रभावित 18 जिलों में नोडल अधिकारी भेजे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित प्रदेश के 18 जिलों में वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों को जाने का निर्देश मिलने के बाद संबंधित अधिकारी आज ही अपने-अपने जनपद को रवाना हो गए।

प्रदेश के जिन जिलों में कोविड-19 के 20 या उससे अधिक मामले हैं, इन अधिकारियों को वहीं भेजा जा रहा है। अपर मुख्य सचिव सूचना और गृह अवनीश अवस्थी ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया, गुरुवार को मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिया था कि जिन जनपदों में कोविड-19 के 20 या उससे अधिक मामले हैं, वहां वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी तथा वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों को भेजा जाए।

आज प्रदेश के 18 जिलों के लिए एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तथा एक वरिष्ठ डाक्टर की तैनाती कर दी गई तथा मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद यह सभी आज ही अपने अपने जनपदों को रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि जिन 18 जनपदों में यह नोडल अधिकारी भेजे गए है उनमें आगरा, फिरोजाबाद, लखनऊ, रायबरेली, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुध्दनगर, बुलंदशहर, कानपुर नगर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, सहारनपुर, शामली,बस्ती औरेया, संभल और सीतापुर शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ये अधिकारी सम्बन्धित जनपद में कम से कम एक सप्ताह रुक कर वहां संचालित स्वास्थ्य सहित विभिन्न कार्याे का पर्यवेक्षण करेंगे। वहीं पुलिस अधिकारी आवंटित जनपद में लॉकडाउन को और प्रभावी ढंग से लागू कराएंगे तथा अपनी रिपोर्ट भी प्रेषित करेंगे।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी जिले में रुक कर वहां रोगियों के इलाज से लेकर जनता को मिलने वाले राशन और सामुदायिक रसोई आदि की व्यवस्था पर नजर रखेंगे, साथ ही कोविड-19 के मरीजों और लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति की भी समीक्षा करेंगे। अवस्थी ने बताया, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सहित फील्ड में तैनात सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मण्डी तथा घनी आबादी वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त करेंगे।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...