back to top

नोबेल पुरस्कार : हर बार सही होने के कारण भौतिकी पुरस्कार के हकदार थे जलवायु प्रतिरूप तैयार करने वाले

हर्टफोर्डसायर (ब्रिटेन)। भौतिकी में इस साल का नोबेल पुरस्कार स्यूकुरो मनाबे, क्लॉस हैसलमान और जियोर्जियो पारिसी के बीच साझा किया गया है। पेरिस, जहां एक सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी हैं वहीं अन्य दो जलवायु संबंधित प्रतिरूप तैयार करने वाले (मॉडलर) हैं जिनके काम ने हमारी समझ की नींव रखी है कि कार्बन डाइआॅक्साइड जलवायु को कैसे प्रभावित करेगा। इस पुरस्कार का और अधिक सही समय नहीं हो सकता था क्योंकि अत्याधुनिक जलवायु प्रतिरूपों पर आधारित आईपीसीसी की हालिया रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मनुष्य पहले से ही दुनिया भर के हर क्षेत्र में मौसम और जलवायु संबंधित कई चरम स्थितियों को प्रभावित कर रहे हैं।

 

जलवायु मॉडल एक कंप्यूटर प्रोग्राम है जिसे पृथ्वी की जलवायु के व्यवहार को समझने और भविष्यवाणी करने के लिए उसकी नकल करते हुए डिजइन किया गया है। जलवायु मॉडल बड़े पैमाने पर गणितीय समीकरणों के वर्गों पर आधारित होते हैं जो उन भौतिक कानूनों की व्याख्या करते हैं जो वातावरण और महासागर के व्यवहार तथा पृथ्वी की जलवायु प्रणाली के अन्य भागों जैसे भूमि की सतह या बर्फ की चादरों के साथ उनके परस्पर संबंधों को नियंत्रित करते हैं। 1960 के दशक में, मनाबे ने यह समझने के लिए कुछ शुरुआती जलवायु प्रतिरूप प्रयोग किए कि कार्बन डाइआॅक्साइड ग्रीनहाउस प्रभाव का कारण कैसे बन सकता है। 1967 के एक महत्वपूर्ण पत्र में, उन्होंने अपने सहयोगी रिचर्ड वेदरल्ड के साथ दिखाया कि कैसे कार्बन डाइआक्साइड का स्तर बढ़ने से पृथ्वी की सतह पर तापमान में वृद्धि होगी।

अनुसंधान लेखकों ने पृथ्वी के वायुमंडल को एक साधारण एक-आयामी स्तंभ के रूप में माना, और दिखाया कि यदि कार्बन डाइआॅक्साइड का स्तर दुगुना हो जाता है, तो वैश्विक तापमान में लगभग 2.3 की वृद्धि होगी? – यह एक ऐसी खोज है जो उल्लेखनीय रूप से आईपीसीसी रिपोर्ट में उपयोग किए गए उच्च-शक्ति वाले कंप्यूटर मॉडल द्वारा पांच दशक बाद दिए गए उत्तरों के समान है। कोई आश्चर्य नहीं कि वैज्ञानिकों के एक सर्वेक्षण में पाया गया कि यह जलवायु परिवर्तन पर अब तक का सबसे प्रभावशाली पत्र था। 1980 के दशक में हासेलमैन द्वारा किए गए शोध से पता चला है कि कैसे, मौसम की अल्पकालिक परिवर्तनशीलता के बावजूद, भविष्य में दशकों के रुझानों की भविष्यवाणी करने के लिए जलवायु मॉडल का उपयोग किया जा सकता है। 1980 के दशक में हम इन लंबी अवधि के रुझानों के बारे में बहुत कम जानते थे, लेकिन अब, हासेलमैन और मानेबे के काम की बदौलत, हम उदाहरण के लिए कह सकते हैं कि 2030 के दशक में अधिक गर्म हवाएं, बाढ़ और अन्य जलवायु चरम स्थितियां दिखने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

गैर-आवश्यक आयात पर रोक, विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोना-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत

नयी दिल्ली।सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ रहे दबाव के बीच गैर-आवश्यक आयात पर रोक लगाने के लिए...

पीएसी वाहिनी परिसर में फंदे से लटका मिला महिला सिपाही का शव, सुसाइड नोट बरामद

बाराबंकी। बाराबंकी जिले में मसौली स्थित पीएसी वाहिनी परिसर में एक महिला सिपाही का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका...

दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से...

गैर-आवश्यक आयात पर रोक, विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोना-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत

नयी दिल्ली।सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ रहे दबाव के बीच गैर-आवश्यक आयात पर रोक लगाने के लिए...

पीएसी वाहिनी परिसर में फंदे से लटका मिला महिला सिपाही का शव, सुसाइड नोट बरामद

बाराबंकी। बाराबंकी जिले में मसौली स्थित पीएसी वाहिनी परिसर में एक महिला सिपाही का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका...

दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से...

प्रेम प्रसंग के चलते साली की गोली मारकर हत्या करने के बाद जीजा ने की खुदकुशी

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ससुराल आए एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह अपनी साली की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने...

लखनऊ पहुंचीं अपर्णा यादव, आवास के लिए रवाना

लखनऊ। अपर्णा यादव असम से लखनऊ पहुंच चुकी हैं और एयरपोर्ट से सीधे अपने आवास के लिए रवाना हो गईं। उनके पति प्रतीक यादव...

सीबीएसई के 12वीं के नतीजे घोषित: 88 प्रतिशत से अधिक लड़कियां और 82 प्रतिशत लड़के हुए पास

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना...