back to top

कोई भी न्यायाधीश यह तय नहीं कर सकता कि कौन सच्चा भारतीय : प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी ने राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को जोरदार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोई भी न्यायाधीश यह तय नहीं कर सकता कि कौन सच्चा भारतीय है।

प्रियंका का यह बयान उस वक्त आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी द्वारा सेना को लेकर दिए गए एक पुराने बयान पर नाखुशी जताते हुए कहा था कि अगर वे सच्चे भारतीय हैं, तो इस तरह की बात नहीं कहेंगे। यह टिप्पणी दिसंबर 2022 की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिए गए बयान पर लखनऊ अदालत में चल रही कार्यवाही को रोकते हुए की गई थी।

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों का हम पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन यह तय करने का अधिकार किसी को नहीं है कि कौन सच्चा भारतीय है। विपक्ष के नेता का कर्तव्य है कि वह सरकार से सवाल पूछे और जवाबदेही तय करे।

उन्होंने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि उनके भाई सेना का गहरा सम्मान करते हैं और उन्होंने कभी सेना के खिलाफ कुछ नहीं कहा। उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाही पर रोक जरूर लगाई, लेकिन राहुल के शब्दों को लेकर अपनी नाराजगी स्पष्ट कर दी। इस पर कांग्रेस अब खुलकर न्यायपालिका की व्याख्या और राजनीतिक भूमिका पर सवाल उठा रही है।

प्रियंका गांधी का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब राहुल गांधी बतौर नेता प्रतिपक्ष संसद में सरकार से लगातार तीखे सवाल पूछ रहे हैं। इस बयान से विपक्ष और न्यायपालिका के रिश्तों को लेकर बहस तेज हो सकती है।

RELATED ARTICLES

भारत-अफगानिस्तान वनडे 17 जून से, इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

लखनऊ। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा, कहा- पर्यावरण बचेगा तो ही सुरक्षित...

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में 'एक पेड़ मां के नाम'...

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने प्रकृति संरक्षण के महत्व को दर्शाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के...

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...