back to top

कानून-व्यवस्था में कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

  • अवैध असलहों के विरुद्ध चलाया जाये अभियान पॉस्को एक्ट के तहत कार्यवाहियों में लायें तेजी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सूबे में पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के कार्य को और सघन किया जाए तथा अवैध असलहों के विरुद्ध अभियान चलाया जाए। सरकार कानून व्यवस्था के मामले में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं करेगी।

अपर मुख्य सचिव गृह सोमवार को लोकभवन में मुख्यमंत्री के लॉकडाउन की समीक्षा के बारे में पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे। अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि कानून-व्यवस्था के मामलों में राज्य सरकार कोई समझौता नहीं करती। अपराध एवं भ्रष्टाचार के प्रति प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपराधिक घटना के घटित होने पर प्राथमिक स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के कार्य को और सघन किया जाए।

अवैध असलहों के विरुद्ध चलाया जाए अभियान

अवैध असलहों के विरुद्ध अभियान चलाया जाए। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति बैठक में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में विशेष रूप समीक्षा करते हुए यह भी सुनिश्चित कराया जाए कि सभी बैंक सुरक्षा सम्बन्धी मानकों का प्रत्येक दशा में पालन करें। डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग कमेटी की बैठकें आहूत किए जाएं। पॉस्को एक्ट के तहत कार्यवाहियों में तेजी लायी जाए।मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए कृतसंकल्पित है। इसके लिए अनेक कदम उठाये जा रहे हैं।

सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों के प्रति करे जागरूक

ट्रैफिक के सामान्य नियमों की जानकारी और अनुपालन से बड़ी संख्या में दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। अधिकतर दुर्घटनाओं का कारण असावधानी अथवा मानवीय भूल होती है। सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों के सम्बन्ध में आम नागरिक को जागरूक किए जाने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जाए। उन्होंने पुलिस तथा परिवहन विभाग को मिलकर यह कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...

ट्यूमर के ऑपरेशन की जगह काट दी जांघ, बीएचयू अस्पताल में सिस्टम की चूक ने ली बुजुर्ग की जान

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का...

लोकसभा ने तीन पूर्व सदस्यों और गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व सदस्यों और दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष...

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...