back to top

नितिन नवीन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली के नेहरू पार्क में किया पौधारोपण

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नेहरू पार्क में एक पौधा लगाया।
नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के जरिए पौधारोपण पहल में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई है।

उन्होंने कहा, हर व्यक्ति के मन में अपनी मां के लिए एक विशेष स्थान होता है और इस भावना को वृक्षारोपण से जोड़ना एक बहुत ही सकारात्मक अभियान है जिसमें हर देशवासी शामिल होगा।भाजपा अध्यक्ष ने कहा, हमारे द्वारा लगाया गया हर पेड़ न केवल हमारी रक्षा करता है, बल्कि भावी पीढ़ियों को भी सुरक्षित रखता है।

नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह पहल जनभागीदारी का कार्यक्रम बन गई है और पर्यावरण को लेकर वैश्विक चिंताओं के बीच देश की रक्षा करने एवं उसे स्वस्थ रखने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस कार्यक्रम में नवीन के साथ केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, नयी दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज और नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल भी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...