back to top

आरक्षण के मुद्दे पर निषाद पार्टी अडिग : संजय निषाद

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने अपने सरकारी आवास पर शुक्रवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद पार्टी का गठन मछुआ समाज के संवैधानिक मछुआ आरक्षण के मुद्दे को लेकर हुआ था, पार्टी आज भी अपने आरक्षण के मुद्दे पर अडिग है। मछुआ आरक्षण के मुद्दे को लेकर पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी 18 मंडलों में संवैधानिक आरक्षण जनसंपर्क महाअभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मछुआ समाज के लोगों से आरक्षण को लेकर उनकी राय जानी जाएगी और प्रदेश स्तर पर इसको एकत्रित करके केंद्र और राज्य सरकार को सौंपा जाएगा।

उन्होंने बताया कि संवैधानिक मछुआ आरक्षण जनसंपर्क अभियान के प्रस्तावित कार्यक्रमों की शुरुआत गोरखपुर, बस्ती मण्डल से 15 अक्टूबर को होगी। इसी क्रम में बनारस, आजमगढ़ 21 अक्टूबर को, प्रयागराज, मिजार्पुर मंडल 27 अक्टूबर को, अयोध्या, देवीपाटन मंडल 2 नवंबर को, चित्रकूट, झांसी मंडल 8 नवंबर को, आगरा अलीगढ़ मंडल 14 नवंबर को, बरेली मुरादाबाद मंडल 21 नवंबर को, मेरठ सहारनपुर मंडल 26 नवंबर को, लखनऊ कानपुर मंडल 1 दिसम्बर को होगा। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान पूर्व की सपा, बसपा एवं कांग्रेस की सरकारों द्वारा मझवार और तुरैहा की सभी पर्यायवाची उपजातियां के आरक्षण को लेकर मछुआ समाज को भ्रमित किया गया है उसको समाज के सामने रखा जाएगा।

मत्स्य विभाग से समाज को किया लाभान्वित

श्री निषाद ने कहा कि प्रदेश में मत्स्य विभाग के मंत्री बनने के बाद उन्होंने मत्स्य विभाग की समुचित योजनाओं का लाभ मछुआ समाज को दिलाने का किया है। पूर्व की सरकारों में मत्स्य विभाग की सभी योजनाओं का लाभ अन्य जाति और धर्म के लोग अधिक पाते थे लेकिन प्रदेश में पहली बार प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अधिकांश लाभार्थी मछुआ समाज से आते हैं किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए) उत्तर प्रदेश राज्य में लागू कर दिया गया है। मछुआ समाज के लिए निषाद राज बोट योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मछुआ कल्याण कोष उत्तर प्रदेश के मछुआ समाज के उत्थान के लिए संचालित की जा रही है।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...