back to top

अगला लोकसभा चुनाव जनता के लिए चुनौती: प्रियंका गांधी वाड्रा

भदोही (उ.प्र.)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि जनता के लिए अगला लोकसभा चुनाव एक चुनौती है और उसे यह तय करना होगा कि वह नफरत और फरेब की राजनीति चाहती है या विकास की।

प्रयागराज से वाराणसी के बीच

प्रयागराज से वाराणसी के बीच गंगा नदी में 100 किलोमीटर के सफर पर निकली प्रियंका ने अपने पहले पड़ाव के तहत भदोही के सीतामढ़ी स्थित जानकी मंदिर परिसर में आयोजित जनसभा में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किए और कहा, आप (जनता) के लिए यह चुनाव नहीं बल्कि चुनौती है। उसे वोट दीजिए, जिसके लिए आपका दिल धड़कता है। उन्होंने कहा, आपकी तरह हम भी थक गए हैं, ऐसी सरकार से जो हमारे संविधान और संस्थाओं को बिगाडऩा चाहती है, जो हमारी जनता की आवाज नहीं सुनती। हम सब आपके साथ खड़े हैं। हम इस देश में बदलाव इसलिए करना चाहते हैं, क्योंकि हम देश में ऐसी राजनीति लाना चाहते हैं, जो सिर्फ और सिर्फ आपका विकास करे।

मैं पूरी उम्मीद रखती हूं कि…

मैं पूरी उम्मीद रखती हूं कि आप सभी समझकर अपना वोट देंगे और कांग्रेस को वोट देकर देश को आगे बढ़ाएंगे। कांग्रेस महासचिव ने कहा, राजनीतिक शक्ति उसे कहते हैं, जो सबकी बात सुने। आप अपने क्षेत्र को देखें, बुनकरों की क्या हालत हुई है। जीएसटी की वजह से आपका 60 प्रतिशत कारोबार बंद हो चुका है। क्या आज किसी किसान को अपनी उपज का दाम मिल रहा है? बीज खरीदने के लिए कर्ज लेना पड़ता है। आपको मालूम है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा किया। इसे राजनीतिक शक्ति कहते हैं। इसे पहचानिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा, जो लोग बड़ीबड़ी बातें करते हैं, आपके सामने सीना तानते हैं, उन्हें पहचानिए। सरकार और देश बातों से नहीं चलते।

राजनीतिक पार्टी या किसी नेता के लिए मत सोचें

आप किसी राजनीतिक पार्टी या किसी नेता के लिए मत सोचें, आप अपने भविष्य के लिए सोचें। प्रियंका ने कहा कि विघटनकारी और छलावे से भरी इस राजनीति को ठीक करने का काम कांग्रेस नहीं, बल्कि जनता करेगी। आप भाजपा नेताओं को समझाएं कि अगर वे झूठे वादे करेंगे तो आप उनका समर्थन नहीं करेंगे। जब तक आपके विकास के मुद्दे चुनाव में ना उठेंगे, तब तक आप समर्थन नहीं करेंगे। शक्ति आपके हाथों में है। इस बात को हल्के में मत लीजिए। आपने हम सबको बनाया है। आप इस देश की हिफाजत करेंगे। उन्होंने अपने भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जिक्र करते हुए भावनात्मक अंदाज में कहा, मैंने और मेरे भाई ने बहुत संघर्ष देखे हैं, अपने पिता की शहादत देखी है। हमने अपने परिवार के सदस्यों का इस देश के लिए बलिदान देखा है।

हम जानते हैं कि जनता की मांग

हम जानते हैं कि जनता की मांग, उसकी समस्या, उसकी आशाएं महत्वपूर्ण हैं। हमने यह सीखा है। राहुल जी आपकी भलाई चाहते हैं, और कुछ नहीं। उनको सत्ता का कोई शौक नहीं है। इसके पूर्व, कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका ने प्रयागराज में लेटे हनुमान के दर्शन किए और विधिविधान से गंगा की आरती तथा पूजा करने के बाद क्रूज बोट से अपनी प्रयागराज से बनारस की तीन दिवसीय यात्रा मनैया घाट से शुरू की। प्रियंका की यह यात्रा छह संसदीय क्षेत्रों प्रयागराज, फूलपुर, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी से होकर गुजरेगी। उनकी तीन दिवसीय यात्रा 20 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में संपन्न होगी। रैली के बाद प्रियंका सीतामढ़ी स्थित जानकी मंदिर के गेस्ट हाउस चली गईं, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगी।

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...