back to top

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन के अंतर्गत 56वीं और पूरे देश में 2277वीं शाखा है।

बैंक ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से देश के मध्यम स्तर के बैंकों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और अपनी सेवाओं का विस्तार अधिक से अधिक ग्राहकों तक करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में यह नई शाखा खोली गई है।

इस शाखा का उद्घाटन बाराबंकी के उप-जिलाधिकारी(एसडीएम) कार्तिकेय सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की उप जोनल प्रबंधक संजू कुमारी, क्षेत्रीय प्रबंधक अजय दीप, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन विधु गुप्ता और राष्ट्रीय सचिव प्रमित कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग, स्थानीय निवासी और बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।नई शाखा खुलने से कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं का बेहतर लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया रुद्राभिषेकलखनऊ। शिव आराधना को...

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- मैंने अमेरिका में पढ़ाई छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण से पूरी की

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विदेश में उनकी शिक्षा के खर्च लेकर उठ रहे सवालों के बीच सोमवार...

CM योगी बोले- नकारात्मकता छोड़कर सदन में सार्थक चर्चा में योगदान करे विपक्ष

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते...

लखनऊ में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया रुद्राभिषेकलखनऊ। शिव आराधना को...

शहर की चार विभूतियों को आनलाइन मिला प्रेमचन्द्र अन्तरराष्ट्रीय सम्मान

लखनऊ। नार्वे से प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 डिजिटल संगोष्ठी में लखनऊ के विद्वानों साहित्य आलोचना के लिए विभूतियों को सम्मानित किया गया। लखनऊ की...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, सुहागिनें करेंगी पूजा

लखनऊ। मंगला गौरी का व्रत हर साल सावन मास के मंगलवार के दिन रखा जाता है। ऐसे में सावन में आने वाले सभी मंगलवार...

11 हजार मातृशक्तियों का वृहद सामूहिक सुंदरकांड का संकल्प

16 को सनातन धाम लॉन परिसर में हरियाली तीज झूला उत्सव एवं सम्मान समारोह होगा बाबा भोलेनाथ की दिव्य झांकी भी बनेगी आकर्षणलखनऊ। सनातन ध्वजवाहिका...

भारतीय कला की विरासत से जुड़ते विद्यार्थी

छह दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारम्भलखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल, आनंद नगर शाखा में सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत भारत के सुप्रसिद्ध...

याद किए गए राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त

गहोई वैश्य सेवा समिति की साहित्यिक गोष्ठीलखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर सोमवार को गोमती...