back to top

बाराबंकी में बच्ची को पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र के एक गांव में बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है. गांव के एक व्यक्ति को अपनी बेटी के साथ खेल रही छह साल की एक बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बृहस्पतिवार को यहां बताया कि फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम छह साल की एक बच्ची अपने पड़ोस में रहने वाले आनंद उर्फ सोनू नामक व्यक्ति की बेटी के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान सोनू उस बच्ची को बहाने से घर के अंदर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि डरीसहमी बच्ची अपने घर पहुंची तो खून देखकर परिजन को उससे दुष्कर्म किये जाने की आशंका हुई। पिता के पूछने पर बच्ची ने सोनू द्वारा यह वारदात अंजाम दिये जाने के बारे में बताया गया। सूत्रों ने बताया कि पिता की तहरीर पर सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीनू सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की शिकार बच्ची को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि वारदात के वक्त सोनू शराब के नशे में था।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...