back to top

कोरोना वायरस से दुनिया भर में करीब चार लाख लोगों की मौत

  • अब तक 33.61 लाख हुए ठीक, 68.63 लाख लोग हुए संक्रमण के शिकार

वॉशिंगटन। दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 68 लाख 63 हजार 44 हो गया है। कुल 33 लाख 61 हजार 787 लोग स्वस्थ हुए। 3 लाख 98 हजार 499 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर भारत और चीन जैसे देश ज्यादा जांच करें तो उनके यहां कोरोना के मामले अमेरिका से ज्यादा निकलेंगे।

एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अमेरिका में अभी तक दो करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। वहीं, चीन ने अपने नागरिकों को ऑस्ट्रेलिया न जाने की सलाह दी है। चीन के कल्चर एंड टूरिज्म मिनिस्ट्री ने नागरिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि हाल ही में कोरोनावायरस के कारण आस्ट्रेलिया में चीनी और एशियाई लोगों के खिलाफ नस्लीय भेदभाव और हिंसा बढ़ी है।

इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले चीनियों से भी सतर्क रहने को कहा है। उधर, ऑस्ट्रेलिया के पर्यटन मंत्री साइमन बर्मिंघम ने चीन की इस चेतावनी की जवाब दिया है। एबीसी न्यूज के मुताबिक साइमन ने कहा, ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे सफल मल्टीकल्चरल माइग्रेंट सोसाइटी है। चीनी-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान है।

उधर, चिली में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 24 घंटों में यहां 4207 नए मामले सामने आए। संक्रमितों की संख्या 1 लाख 22 हजार 499 हो गई। मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1448 तक पहुंच गया। वहीं, लैटिन अमेरिका में संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ब्राजील और पेरू के बाद अब मैक्सिको में भी हालात बिगड़ रहे हैं। 24 घंटे में यहां 4346 नए मामले सामने आए।

इसी दौरान 625 लोगों की मौत हो गई। अब यहां एक लाख 10 हजार से ज्यादा मरीज हो चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा बी 13 हजार 170 हो गया है। सरकार का कहना है कि महामारी से निपटने के जितने उपाय किए गए हैं, उनके बेहतर नतीजे सामने आने लगे हैं। इस बीच, अमेरिका में सरकार कुछ नए टेस्टिंग सेंटर खोलने जा रही है जिनमें हर रोज 20 हजार टेस्ट किए जा सकेंगे। इनकी रिपोर्ट भी उसी दिन मिल जाएगी। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 922 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, ब्राजील में शुक्रवार को कोरोनावायरस के कारण 1005 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 35 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 6.5 लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं, सऊदी अरब ने शुक्रवार को ऐलान किया कि जेद्दा शहर में दिन के 3 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाएगा। 15 दिनों तक मस्जिदों में नमाज पढ़ने और आॅफिस जाने पर भी रोक रहेगी।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...