back to top

राजग ने बिहार की 40 में 39 लोकसभा सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पटना। बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 39 पर राजग ने शनिवार को उम्मीदवारों की घोषणा की जिसमें भाजपा ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह को उनके संसदीय क्षेत्र नवादा की बजाए बेगूसराय से उम्मीदवार बनाया है।

बिहार के पशुधन मंत्री पशुपति कुमार

वहीं लोजपा ने बिहार के पशुधन मंत्री पशुपति कुमार पारस को उनके बड़े भाई एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर से चुनावी मैदान में उतारा है। पटना के भाजपा कार्यालय में शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस की उपस्थिति में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने राजग की उक्त सूची जारी की। राजग के इन दलों के बीच सीटों के बंटवारे के तहत भाजपा एवं जदयू 17-17 सीटों पर और लोजपा छह सीटों पर अपने अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।

भाजपा के 17 उम्मीदवारों…

भाजपा के 17 उम्मीदवारों में पश्चिमी चंपारण से निवर्तमान सांसद संजय जायसवाल, पूर्वी चंपारण से निवर्तमान सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, शिवहर से मौजूदा सांसद रमा देवी, मुजफ्फरपुर से निवर्तमान सांसद अजय निषाद, उजियारपुर से मौजूदा सांसद नित्यानंद राय, दरभंगा से गोपालजी ठाकुर, मधुबनी से अशोक यादव, अररिया से प्रदीप सिंह, बेगूसराय से गिरिराज सिंह, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव, छपरा से राजीव प्रताप रूड़ी, महाराजगंज से निवर्तमान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, आरा से राजकुमार सिंह, बक्सर से अश्विनी चौबे, सासाराम से छेदी पासवान और औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह शामिल हैं।

वाल्मीकिनगर से वैद्यनाथ महतो

जदयू के 17 उम्मीदवारों में वाल्मीकिनगर से वैद्यनाथ महतो, जहानाबाद से चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, काराकाट से महाबली सिंह, किशनगंज से महमूद अशरफ, गया से विजय कुमार मांझी, मुंगेर से ललन सिंह, भागलपुर से अजय मंडल, झंझारपुर से आर पी मंडल, सुपौल से दिलेश्वर कामत, कटिहार से दुलालचंद गोस्वामी, सीतामढ़ी से डॉक्टर वरुण कुमार, गोपालगंज से डॉक्टर आलोक सुमन, मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा, बांका से गिरधारी यादव और नालंदा से कौश्लेंद्र कुमार शामिल हैं। लोजपा ने जिन पांच उम्मीदवारों के नाम की आज घोषणा की उनमें जमुई से चिराग पासवान, नवादा से चंदन कुमार, हाजीपुर से पशुपति कुमार पारस, समस्तीपुर से रामचंद्र पासवान और वैशाली से वीणा सिंह के नाम शामिल हैं। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने बताया कि खगडय़िा के उम्मीदवार के बारे में जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे चेन्नई और मुंबई

चेन्नई। अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में...

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल में 14 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) की कुल वाहन बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 94,627 इकाई हो गई। वाहन...

भारत को लेकर बेहद उत्साहित, एप्पल को बड़ी वृद्धि की उम्मीद: टिम कुक

न्यूयॉर्क । एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा कि वह भारत को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे कंपनी के...