back to top

नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म हड्डी जी5 पर होगी रिलीज, दो अलग किरदारों में निभाएंगे भूमिका  

मुंबई। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म हड्डी जल्द ही जी5 पर रिलीज होने वाली है। ओटीटी मंच ने सोमवार को यह जानकारी दी। हड्डी का निर्देशन अक्षत अजय शर्मा ने किया है जिनकी यह बतौर निर्देशक पहली फिल्म है।
इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, संजय साहा और राधिका नंदा के आनंदिता स्टूडियोज ने किया है जिसमें फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। शर्मा और अदम्या भल्ला द्वारा सह-लिखित, हड्डी एक अपराधिक
दुनिया में बदला लेने की पटकथा पर आधारित कहानी है।
इसमें सिद्दीकी दो अलग-अलग हड्डी और हरिका का किरदार निभा रहे हैं। हरिका एक ट्रांसजेंडर महिला है।
शर्मा ने बताया कि हड्डी की कहानी सत्ता, बदले और हिंसा की जहरीली दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपराधिक मानसिकता को सामने लाती है।
उन्होंने कहा, यह फिल्म समाज की कठोरता को उजागर करती है। इसके पात्रों को निखारने और राजनेता-डकैत-ट्रांसजेंडर की कहानी पर बनी फिल्म को तैयार करने में मुझे बहुत समय लगा है। अंदेशा है कि हड्डी उम्मीद से बढ़कर जी5 पर हमारे दर्शकों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ेगी। हड्डी में सिद्दीकी के साथ इला अरुण, मुहम्मद जीशान अय्यूब, सौरभ सचदेवा, श्रीधर दुबे, राजेश कुमार, विपिन शर्मा और सहर्ष शुक्ल ने भी काम किया है।
यह खबर भी पढ़े—

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...