back to top

मादक पदार्थ मामला : अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ईडी के समक्ष पेश

हैदराबाद। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, हैदराबाद में 2017 में मादक पदार्थ तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ होने के संबंध में धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुई। ईडी ने उन्हें पेश होने के लिए सम्मन भेजा था। इससे पहले ईडी ने एलएसडी और एमडीएमए जैसे महंगे नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने के सनसनीखेज गिरोह के संबंध में तेलुगु फिल्म उद्योग की 10 हस्तियों को सम्मन भेजा था। तेलंगाना के मद्यनिषेध और आबकारी विभाग ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया था। ईडी ने इस मामले में तेलुगु फिल्म निदेशक पुरी जगन्नाथ और अभिनेत्री चार्मी कौर से पूछताछ की है।
मादक पदार्थ के इस गिरोह का भंडाफोड़ जुलाई 2017 में हुआ था और मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज किए गए थे और एक अमेरिकी नागरिक, एक पुर्तगाली नागरिक, एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक समेत 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा यहां बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाले बीटेक डिग्रीधारक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

गिरोह के संबंध में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान टॉलीवुड (तेलुगु फिल्म उद्योग) के कुछ लोगों के नाम सामने आए थे। तेलंगाना मद्यनिषेध और आबकारी विभाग के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने टॉलीवुड से जुड़े कथित मादक पदार्थ के मामले की भी जांच की थी और तब तेलुगु फिल्म उद्योग से जुड़े 11 लोगों से पूछताछ की गई थी। एसआईटी ने उनसे यह पता लगाने के लिए पूछताछ की थी कि क्या उनका इस मामले में गिरफ्तार लोगों के साथ ग्राहक या आपूर्तिकर्ता के तौर पर कोई संबंध रहा है? उस समय एसआईटी ने रकुल प्रीत से भी पूछताछ की थी। पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़ी जांच के सिलसिले में भी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने उनसे पूछताछ की थी।

RELATED ARTICLES

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, प्लास्टिक मुक्त महासागरों का दिया संदेश

ग्लासगो। स्कॉटलैंड की विरासत को समेटे हुए संगीत और नृत्य तथा इंद्रधनुषी रंगों से सजे शानदार समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज...

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, प्लास्टिक मुक्त महासागरों का दिया संदेश

ग्लासगो। स्कॉटलैंड की विरासत को समेटे हुए संगीत और नृत्य तथा इंद्रधनुषी रंगों से सजे शानदार समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज...

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का छात्रों को संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोमानिया के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की, प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की बातचीत का किया नेतृत्व

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रोमानिया के दौरे पर हैं। यह लगभग तीन दशकों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की रोमानिया की पहली राजकीय...