back to top

Mutual Fund उद्योग पटरी पर लौटा, संपत्ति आधार नौ लाख करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली। म्यूचुअल फंड उद्योग ने पिछले साल के निराशाजनक प्रदर्शन से उबरते हुए इस साल जोरदार वापसी की है और इसके परिसंपत्ति आधार में नौ लाख करोड़ रुपये की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वृद्धि एक उत्साही शेयर बाजार, स्थिर ब्याज दरों और मजबूत आर्थिक विस्तार से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक गति अगले वर्ष भी जारी रहनी चाहिए।

म्यूचुअल फंड निकाय एम्फी के आंकड़ों के अनुसार, पर्याप्त वृद्धि के साथ इस वर्ष कुल निवेश 3.15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, साथ ही निवेशकों की संख्या में दो करोड़ से अधिक की वृद्धि हुई है। इसे व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) की बढ़ती लोकप्रियता से समर्थन मिला, जिसमें 1.66 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ।

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से पता चलता है कि इस प्रवाह ने 2023 में म्यूचुअल फंड उद्योग की प्रबंधन-अधीन संपत्ति (एयूएम) को 23 प्रतिशत यानी नौ लाख करोड़ रुपये तक बढ़ा दिया है। यह 2022 के दौरान एयूएम में देखी गई सात प्रतिशत वृद्धि और 2.65 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ-साथ 2021 में परिसंपत्ति आधार में लगभग 22 प्रतिशत वृद्धि और लगभग सात लाख करोड़ रुपये की वृद्धि से कहीं अधिक थी। इस तरह पिछले तीन साल में उद्योग ने सामूहिक रूप से अपने एयूएम में 18 लाख करोड़ रुपये जोड़े हैं।

आंकड़ों के अनुसार, म्यूचुअल फंड उद्योग का एयूएम दिसंबर, 2022 के अंत में 40 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2023 में नवंबर के अंत तक 49 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। दिसंबर, 2021 के अंत में परिसंपत्ति आधार 37.72 लाख करोड़ रुपये और दिसंबर 2020 में 31 लाख करोड़ रुपये था। उद्योग के एयूएम में लगातार 11वीं वार्षिक वृद्धि हुई है। इस साल वृद्धि को इक्विटी योजनाओं में प्रवाह, खासकर एसआईपी के माध्यम से समर्थन मिला है।

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी ए बालसुब्रमण्यन ने कहा कि सकारात्मक रुझान 2024 में भी जारी रहेगा और परिसंपत्ति आधार में भारी वृद्धि के लिए बढ़ते इक्विटी बाजारों, स्थिर ब्याज दरों और बढ़ती आर्थिक वृद्धि को श्रेय जाता है। मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया (शोध प्रबंधक) निदेशक कौस्तुभ बेलापुरकर ने कहा, निवेशक लंबी अवधि के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश करना जारी रखते हैं और नए निवेशक भी म्यूचुअल फंड में तेजी से निवेश कर रहे हैं, जैसा कि साल भर में नए फोलियो में अच्छी वृद्धि से देखा जा सकता है। इस साल सेंसेक्स ने 19 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, बीएसई मिडकैप ने 45 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक ने 47 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

RELATED ARTICLES

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...