back to top

भारतीय टीम में वापसी के लिए किसी दबाव में नहीं हूं: मुरली विजय

चेन्नई: भारतीय टीम से बाहर चल रहे मुरली विजय ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए वह किसी दबाव में नहीं हैं और वह जिस भी टीम के साथ खेल रहे हैं, उसके लिए योगदान करना चाहेंगे। विजय ने भारत के लिए अंतिम मैच दिसंबर 2018 में पर्थ में आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेला था। पैंतीस साल के इस खिलाड़ी ने 61 टेस्ट में 38.28 के औसत से 3982 रन बनाए हैं जिसमें उनका शीर्ष स्कोर 167 रन का रहा है। विजय ने जूनियर सुपर किंग्स टूर्नामेंट के लॉन्च के मौके पर पत्रकारों से कहा, निश्चित रूप से, मैं अपने सपनों को कोई सीमाएं नहीं देता। मैं भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए किसी दबाव में नहीं हूं। मैंने राष्ट्रीय टीम में चार वापसी की हैं। मैं इस समय जिस जगह पर हूं, उसका लुत्फ उठा रहा हूं। उन्होंने कहा, मैं अपनी तैयारियों के प्रति ईमानदार हूं। यह टीम का खेल है और मैं जानता हूं कि कैसे वापसी करते हैं। मैंने ऐसा पहले भी किया है। मैं जानता हूं कि यह कैसे करते हैं। देखते हुए यह कैसे होता है।

RELATED ARTICLES

अब युवा खिलाड़ियों के कंधों पर होगा भारतीय क्रिकेट की विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा, इनसे उम्मीद

बेंगलुरु। भारत की फाइनल में हार के बाद भावशून्य हो चुके विराट कोहली उपविजेता का पदक लेने के लिए जाने से पहले उन्हीं की...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...