back to top

मुरली मनोहर कृष्ण ने राधा-गोपियों के साथ रचाई महारास लीला

राधा कृष्ण रूपी बच्चों ने खेली फूलों की होली, मचाया धमाल
लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से न्यू गणेशगंज में छठी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर की एकमात्र डिजिटल मूविंग जन्माष्टद्दमी झांकी की श्रृखला में शनिवार को महारास लीला और सांस्कृतिक कार्यक्रम में फूलों की होली, भजन संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ आज बृज में होली रे रसिया, होली खेले रघुवीरा अवध में… की धुनों पर राधाकृष्ण रूपी बच्चों ने भक्तों के साथ फूलों की होली खेल वातावरण को भक्तिमय बना दिया। झांकी संयोजक अनुपम मित्तल ने बताया कि नृत्य-गायन प्रतियोगिता में आराध्या गुप्ता को प्रथम, सावन कुमार को द्वितीय तथा कंवल ज्योत कौर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। नृत्य-गायन स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों तथा सभी प्रतिभागियों को समिति के ओर से सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के पश्चात राजश्री म्यूजिकल ग्रुप के निर्देशन में भजन संध्या के अंतर्गत जया शुक्ला ने पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएगे, हमारा कुछ ना बिगड़ेगा, तुम्हारी लाज जाएगी…,हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, जीतूगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है, मेरे माजी बन जाओ मेरी नाव चला जाओ…, परिवार तेरे हवाले खाटू वाले…, दीनानाथ मेरी… एवं अमित जयसवाल ने बाबा तेरा साथ है तो मुझे क्या फिकर है बाबा तेरी रहमतों का असर है…, क्यों पूछते हो श्याम मुझे क्या पसंद है मेरी पसंद आपकी मु_ी में बंद है… जैसे भक्तिमय भजनों का गुलदस्ता पेश किया। भजन गायकों ने सुन्दर-सुन्दर भजनों को सुनाकर श्रोतागण भक्तों से भरे पंडाल में नव ऊर्जा का संचार कर दिया श्रोतागण भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है भक्त भजनों पर नाचते गाते दिख रहे थे। वहीं दूसरी ओर स्वचालित झांकी में एक बार शरद पूर्णिमा के दिन मथुरा में अचानक से भगवान कृष्ण यमुना नदी के किनारे मधुर ध्वनि में बंसी बजाना शुरू कर दिया। बंसी की मधुर ध्वनि सुन बेसुध हो राधा संग सभी गोपियां उस मधुर ध्वनि की ओर भागने लगी। जैसे ही राधा सभी गोपियों संग यमुना नदी किनारे पहुंची तो कान्हा को देख बेचैन हो उठी। राधा व सभी गोपियां कृष्ण के चारों ओर खड़ी होकर उनके रूप को निहारने लगी। भगवान कृष्ण की मुरली मनोहर धुन पर राधा व गोपियां निधिवन में महारास करने लगी। राधा व गोपियां भगवान कृष्ण के साथ महारास नृत्य करके अपने को आनंदित कर रही थी। कार्यक्रम के अंत में खूबसूरत लाइटिंग के लिए अग्रवाल लाइट के घनश्याम अग्रवाल एवं सतीश लाइट, डिजिटल मूविंग झांकी के लिए पवन को क्षेत्रीय पार्षद शशि गुप्ता, गिरीश गुप्ता, श्रवण अग्रवाल तथा अनुपम प्रकाश ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। न्यू गणेशगंज की जन्माष्टमी झांकी में ५ फुट ऊंची अयोध्या वाले रामलला के दर्शन, पूतना वध की झांकी एवं मंगल पर लैंड करता रोवर वाला सेल्फी कार्नर सभी भक्तों के लिए आकर्षण केंद्र बना हुआ है। निधि वन में सभी भक्तगण राध कृष्ण को झूला झुलाकर आनंदित हो रहे है। वहीं अन्य झांकियों में हनुमानजी के हृदय में राम सीता के अलौकिक दर्शन, 20 फुट ऊंचे शिवलिंग से मां गंगा का अवतरण, मदारी का खेल दिखाते हुए बंदर, सपेरा की बीन धुनों पर नाचते हुए सांप की एनिमेडेट स्वचालित झांकियां सभी भक्तगणों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। न्यू गणेशगंज झांकी स्थल को कोलकाता की तर्ज पर रंग बिरंगी मूविंग एलईडी लाइटों, पैनलों एवं विशालकाय तोरण द्वारों पर कान्हा की लीलाओं को बहुत सुन्दर ढंग से उकेरा गया था। झांकी स्थल को दोनों ओर कृष्ण की विविध लीलाओं को विशालकाय पटिट््काओं के माध्यम से सचित्र दिखाया जा रहा है। मंगल पर रोवर वाला थ्रीडी सेल्फी कार्नर में क्या बच्चें क्या जवान सभी सेल्फी फोटो खीचकर आनंद उठा रहे थे।

RELATED ARTICLES

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...

स्थापना दिवस पर शहर की कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। जन समस्या मेला समिति भारत द्वारा आयोजित 11वाँ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह (मिशन जन सुनवाई चौपाल कार्यक्रम) आज लखनऊ स्थित इंटरनेशनल बौद्ध...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...