back to top

मोहर्रम : शहादत एक बड़ी अजीम नेमत है : मौलाना कारी सिद्दीक

 

लखनऊ। शहादत एक अजीम नेमत है और शहादत के खून से पूरी इस्लामी तारीख लबरेज है। अल्लाह के रास्ते में जो शहीद किए गए हैं, उन्हें मुर्दा मत कहो, बल्कि वह जिन्दा और कामयाब है। यह बात हाजी कारी मोहम्मद सिद्दीक ने अकबरी गेट स्थित मस्जिद एक मीनारा में आयोजित जलसा शोहदाए किराम में कही। हाफिज अब्दुर्रशीद की अध्यक्षता में आयोजित जलसे का आगाज कारी मोहम्मद अफ्फान ने तिलावते कलामे पाक से किया। खिताब करते हुए कारी सिद्दीक ने यौमे आशूरा की फजीलत बयान की।

इस्लामिक सेंटर आॅॅफ इंडिया की ओर से ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में हुए जलसा शोहदा, दीने हक व इस्लाहे मुआशरा को मौलाना मोहम्मद मुश्ताक ने खिताब किया। जलसे का आगाज मौलाना मो. शमीम ने तिलावते कलामे पाक से किया। मौलाना मुश्ताक ने कहा कि इस्लामी शरीयत खुदा की बनाई हुई है। इसके कानून में दुनिया की कोई ताकत बदलाव नहीं कर सकती। हर मुसलमान को एक जुबान होकर दुनिया को बताना होगा कि हम इस्लामी शरीयत और खुदा के बनाए कानून की पूरी तरह हिफाजत करेंगे। खुदा की लाई शरीयत आखिरी शरीयत है। अब कयामत तक कोई शरीयत नहीं आएगी, इसलिए मुसलमानों को उसी शरीयत की पाबन्दी करनी होगी। आल इंडिया मोहम्मदी मिशन की ओर से तालकटोरा के लेबर कॉलोनी में मौलाना अबुल इरफान फिरंगी महली की सरपरस्तीए इकबाल हाशमी की अध्यक्षता में जलसा शोहदाए कर्बला आयोजित किया गया। जलसे का आगाज हाफिज शाहनवाज ने तिलावते कलामे पाक से किया। जलसे को खिताब करते हुए मौलाना मोहम्मद आसिफ ने इमाम हुसैन के कर्बला पहुंचने और शबे.आशूर असहाब से गुफ्तगू का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोहर्रम का रोजा रमजान के बाद अफजल रोजा है।

 

RELATED ARTICLES

अषाढ़ की मासिक कलाष्टमी आज, होगी काल भैरव की पूजा

वर्ष में कुल 12 कालष्टमी मनाई जाती हैलखनऊ। कालाष्टमी या काला अष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो भगवान भैरव को समर्पित है और हर...

11 को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्रमा, मंगल और कृतिका नक्षत्र

लखनऊ। जुलाई महीने में आसमान में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले पूर्वी दिशा में एक पतला अर्धचंद्र,...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

थिएटर जैसा जादू सिनेमा या ओटीटी में नहीं : आशुतोष राणा

लखनऊ। टीवी से लेकर फिल्मों तक आशुतोष राणा का लंबा करियर रहा है। वहीं आशुतोष थिएटर शो के जरिए भी दर्शकों का दिल जीतते...

डॉ. योगेश प्रवीण की नृत्य नाटिका में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में कथक नृत्य नाटिका का आयोजनलखनऊ। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में पदमश्री डा. योगेश प्रवीन को समर्पित प्रस्तुति...

नाम तुम्हारा तारणहार, कब तेरा दर्शन होगा…

भगवान शिव की आराधना से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की सहज प्राप्ति होती है-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान...

अषाढ़ की मासिक कलाष्टमी आज, होगी काल भैरव की पूजा

वर्ष में कुल 12 कालष्टमी मनाई जाती हैलखनऊ। कालाष्टमी या काला अष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो भगवान भैरव को समर्पित है और हर...

11 को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्रमा, मंगल और कृतिका नक्षत्र

लखनऊ। जुलाई महीने में आसमान में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले पूर्वी दिशा में एक पतला अर्धचंद्र,...