back to top

केन्द्रीय रेलमंत्री से मिले सांसद लल्लू सिंह

अयोध्या। नई दिल्ली स्थित रेलभवन में केन्द्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से सांसद लल्लू सिंह के रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं व पयर्टकों को मिलने वाली रेल सुविधाओं को लेकर मुलाकात की। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि इस दौरान रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा देकर यात्री सुविधाएं प्रदान करना, अयोध्या रेलवे स्टेशन के लिए ली जाने वाली जमीन की कार्यवाही शीघ्र करने तथा फेस-2 के कार्य स्वीकृति प्रदान करने, फैजाबाद स्टेशन के सुनियोजित नव निर्माण व सौन्दयीकरण में तेजी लाने, फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस में एलएचबी कोच लगाने, साकेत एक्सप्रेस को 2 की जगह 6 दिन करने तथा नई ट्रेनों के संचालन में अयोध्या फैजाबाद चित्रकूट, अयोध्या फैजाबाद से नई दिल्ली, अयोध्या फैजाबाद से सीतामढ़ी, अयोध्या फैजाबाद से कटरा माता वैष्णौदेवी अयोध्या फैजाबाद से जगन्नाथ पुरी को प्रारम्भ करना तथा सलारपुर मालगोदाम के कार्य में तेजी लाने के सन्दर्भ में वार्ता हुई।

 

सांसद लल्लू सिंह ने कहा क 2014 में सरकार बनने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कृपा से अयोध्या आने वाले रेल यात्रियों को यात्री सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कई परियोजनाएं रेलवे ने स्वीकृति की। जिसमें या तो काम चल रहा है या पूर्ण हो गया है। 5 अगस्त 2020 को 500 वर्षो के कोटि कोटि रामभक्तों की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए राममंदिर के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए प्रधानमंत्री ने शुभारम्भ किया था। तब से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पयर्टकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उसी दृष्टि से रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं कार्य हेतु रेल मंत्री से मुलाकात की है। इन परियोजनाओं की कार्य करते हुए शीघ्र यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान की जायेंगी।

 

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री अयोध्या को विश्व की सुन्दरतम नगरी के रुप में विकसित करना चाहते है। जिससे देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को वैश्विक स्तर की सुविधा मुहैया करायी जा सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्य के लिए सत्त प्रसायरत है।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

जिसके हृदय में राम हैं वही बड़ा है : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का सप्तम दिवस, केवट प्रसंग के माध्यम से सुनाई भक्ति की महिमालखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम...

फिल्म ‘मिस्टर रंगबाज’ एवं ‘गंगा गोमती’ का पोस्टर हुआ लॉन्च

सुनील रॉकी मुख्य भूमिका में दोनों फिल्मों में नजर आएंगेलखनऊ। पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी एवं भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में होटल द...

दर्शकों का इतना प्यार मिलना यही सबसे बड़ी खुशी है : सिद्धार्थ गुप्ता

शुरूआत में प्रमोशन का तरीका थोड़ा अलग थालखनऊ। कृष्णावतारम भाग 1: हृदयम को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और दर्शकों के अपार प्यार से पूरी...

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव में जीवंत हुई गंगा-जमुनी तहजीब

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजनलखनऊ। सेंट्रल नोडल एजेंसी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के...

प्रदोष व्रत 12 को, होगी शिवजी की पूजा

प्रदोष व्रत को करने पर शनि संबंधी दोष दूर होंगेलखनऊ। सनातन परंपरा में भगवान शिव को कल्याण का देवता माना जाता है जो सबसे...

फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार प्रोमो हुआ रिलीज

'खान-पान में मिलावट की सच्चाई को उजागर करती लखनऊ। जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज के सहयोग से बनी फिल्म 'द इंडिया...