back to top

उत्तराखंड में मौसम का सर्वाधिक हिमपात, मसूरी ने ओढ़ ली बर्फ की सफेद चादर

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को इस मौसम का सर्वाधिक हिमपात हुआ जिसके बाद पहाड़ो की रानी मसूरी ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। सरोवर नगरी नैनीताल के उपरी हिस्सों में भी जमकर बर्फबारी हुई। पहाडों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में लगातार बारिश और ओलावृष्टि होने से पूरा राज्य कडाके की ठंड की चपेट में आ गया है।

फिलहाल ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं

ठिठुरन बढ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और हिमपात का यह क्रम अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। फिलहाल ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मसूरी में मंगलवार को करीब आधा फुट बर्फ गिरी। चारपांच साल के अंतराल पर इतनी अच्छी बर्फबारी के बाद सैलानियों की अच्छी आमद से होटल तथा अन्य व्यावसायियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। मसूरी के पास स्थित देवदार के वृक्षों के बीच बसे धनोल्टी में भी सोमवार रात भर हुई बर्फबारी के बाद पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया। मसूरी में उंचाई पर स्थित लाल टिब्बा क्षेत्र में भी हिमपात हुआ। राज्य भर में भारी हिमपात और बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी के मददेनजर राज्य के कई जिलों में समस्त सरकारी और निजी स्कूलों बंद रहे।

लोग ज्यादातर घरों में ही दुबके रहे

इसके अलावा, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली सहित कई अन्य जिलों में भी स्कूल मंगलवार को बंद रहे। राजधानी देहरादून में भी राज्य के अन्य हिस्सों की तरह सोमवार की रात से शुरू हुई बारिश लगातार जारी रही जिसके चलते शहर में चहलपहल भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम दिखाई दी और लोग ज्यादातर घरों में ही दुबके रहे। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और प्रसिद्घ स्की रिजार्ट औली में भी जमकर हिमपात होने की सूचना है। चमोली जिले में जमकर बर्फबारी होने से उसकी अधिकतर चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। चमोली के आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बर्फ के कारण कुंड से चमोली के बीच ऋषिकेशबदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा उखीमठ चोपता मार्ग भी बंद हो गया है। इन मार्गों को खोलने के प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...