back to top

एक हफ्ते में कोरोना के 20 लाख से अधिक मामले : संयुक्त राष्ट्र

लंदन। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि पिछले हफ्ते पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के 20 लाख से अधिक नए मामले सामने आए। महामारी शुरू होने के बाद यह सबसे कम समय में इतनी तेजी से बढे मामले हैं। कोविड-19 के साप्ताहिक विश्लेषण में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि लगातार दूसरे हफ्ते यूरोपीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा अनुपात में नए मामले सामने आए हैं। यहां 13 लाख नए मामले सामने आए हैं जो पूरी दुनिया के नए मामलों का 46 फीसदी है।

संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि यूरोप में मरने वालों की संख्या भी बढ़ी है। पिछले हफ्ते की तुलना में मृतकों की संख्या में करीब 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। डब्ल्यूएचओ ने कहा, हालांकि मरने वालों की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है लेकिन महामारी के शुरुआती चरण से तुलना करें तो मामलों की संख्या की तुलना में मृतकों का अनुपात अपेक्षाकृत कम है।

एजेंसी ने कहा कि यूरोप के 21 देशों में कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने और आईसीयू में भर्ती होने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा संख्या में मामले आने वाले देशों में भारत, अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील और ब्रिटेन बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही

नयी दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत...

बाराबंकी में जय दुर्गा ऑटोमोबाइल में भीषण आग, कई दमकलें जुटीं

बाराबंकी। राजधानी लखनऊ में हाल ही में हुए बड़े अग्निकांडों के बाद अब बाराबंकी में भीषण आग की घटना सामने आई है। अयोध्या रोड...

INDIA गठबंधन में तेज हुई 2027 की सियासी तैयारी, लोकदल अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह से कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की अहम...

उत्तर प्रदेश में विपक्षी एकजुटता, सीट साझेदारी, संयुक्त आंदोलन और चुनावी रणनीति पर मंथन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर...

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही

नयी दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत...

फुटबॉल की बादशाहत के लिए मेस्सी की अर्जेंटीना के सामने स्पेन की दीवार

न्यूयॉर्क। एक ओर लियोनेल मेस्सी का करिश्मा है तो दूसरी तरफ टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल गंवाने वाली स्पेन का अभेद डिफेंस। विश्व फुटबॉल...

बाराबंकी में जय दुर्गा ऑटोमोबाइल में भीषण आग, कई दमकलें जुटीं

बाराबंकी। राजधानी लखनऊ में हाल ही में हुए बड़े अग्निकांडों के बाद अब बाराबंकी में भीषण आग की घटना सामने आई है। अयोध्या रोड...

INDIA गठबंधन में तेज हुई 2027 की सियासी तैयारी, लोकदल अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह से कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की अहम...

उत्तर प्रदेश में विपक्षी एकजुटता, सीट साझेदारी, संयुक्त आंदोलन और चुनावी रणनीति पर मंथन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर...

भारत ने रचा इतिहास: पहले प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की सफल लॉन्चिंग, 450 किमी क्लास में लॉन्च पेलोड

नईदिल्ली / श्रीहरिकोटा। भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और सबसे बड़े मगरमच्छ के रूप में अपना पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' लॉन्च किया।...

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल भेजने पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल स्थानांतरित करने की पुलिस की कार्रवाई की शनिवार को कड़ी आलोचना की।कांग्रेस के...