back to top

यूपी में अब तक आए 16 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 522 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आ चुकी हैं। ट्रेनों के साथ साथ बसों और अन्य साधनों से रविवार तक उत्तर प्रदेश में 16.50 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक एवं कामगार अन्य राज्यों से आ चुके हैं।

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि ट्रेन, बसों और अन्य साधनों से रविवार तक 16.50 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक एवं कामगार उत्तर प्रदेश आ चुके हैं। लगभग डेढ लाख से अधिक लोग शनिवार को आए। शनिवार रात तक 87 ट्रेनें प्रदेश में आईं। रविवार सुबह तक 522 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से छह लाख 65 हजार से अधिक लोग आ चुके हैं।

अवस्थी ने बताया कि रविवार को 87 और ट्रेनें आ रही हैं। राज्य में प्रवासी श्रमिकों और कामगारों को ट्रेनों से लाने की व्यवस्था लगातार बढाई गई है और इस सिलसिले में 250 और ट्रेनों की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को दिल्ली से पहली बार उत्तर प्रदेश के लिए ट्रेनें आईं। अब दिल्ली से हर रोज 11 ट्रेनें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए चलेंगी।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि शनिवार तक रेलवे को छह करोड रूपए का भुगतान श्रमिकों एवं कामगारों को ट्रेन से लाने के लिए किया गया है। सोमवार को 30 करोड़ रूपए की और धनराशि रेल विभाग को दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे निजी वाहन और स्कूली वाहन निर्धारित दर पर हर हालत में अधिगृहीत करें ताकि श्रमिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके। जिलाधिकारियों से कहा गया है कि हर जनपद में दो सौ से अधिक निजी वाहन भी अधिकृत किए जाएं।

RELATED ARTICLES

भारत-अफगानिस्तान वनडे 17 जून से, इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

लखनऊ। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा, कहा- पर्यावरण बचेगा तो ही सुरक्षित...

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में 'एक पेड़ मां के नाम'...

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने प्रकृति संरक्षण के महत्व को दर्शाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के...

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...