back to top

सभी प्रधानमंत्रियों में निर्वाचित सरकारों के प्रमुख के तौर पर मोदी का कार्यकाल सबसे लंबा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पद पर सबसे अधिक समय तक रहने वाले गैर-कांग्रेसी नेता बन गये हैं, वहीं केंद्र और राज्य मिलाकर किसी निर्वाचित सरकार के प्रमुख के तौर पर भी उनका कार्यकाल अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों में सबसे लंबा हो गया है। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनका 12 वर्ष से अधिक का कार्यकाल शामिल है।

भाजपा के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी का कार्यकाल 18 वर्ष 306 दिन से अधिक का हो गया है।

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू केंद्र सरकार के प्रमुख के तौर पर 16 वर्ष एवं 286 दिन पद पर रहे। वह कभी किसी राज्य सरकार के मुखिया नहीं रहे।

इंदिरा गांधी किसी निर्वाचित सरकार की प्रमुख के रूप में कार्यकाल के लिहाज से तीसरे स्थान पर आती हैं जो 15 साल और 350 दिन तक इस पद पर रहीं। वह भी अपने पिता की तरह किसी राज्य की मुख्यमंत्री नहीं रहीं।

यूं तो पश्चिम बंगाल में ज्योति बसु और सिक्किम में पवन कुमार चामलिंग समेत कई मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल राज्य सरकार के अगुवा के रूप में मोदी से ज्यादा रहा है लेकिन उनमें से कोई कभी प्रधानमंत्री नहीं रहे।

प्रधानमंत्री मोदी अभी कम से कम चार साल और इस पद पर रहेंगे और सूत्रों के अनुसार पद पर रहने का उनका रिकॉर्ड बहुत लंबे समय तक कायम रह सकता है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ छावनी में योगिक जीवन शैली पर प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया

लखनऊ। लखनऊ छावनी स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में “योगिक जीवन शैली” विषय पर एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी...

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का युवक नकली कमांडो और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना और पूर्व सैनिकों के एक संयुक्त विशेष अभियान के तहत खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताने...

केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से गरमाई बंगाल की सियासत, अभिषेक के घर छापेमारी तो मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को उस समय भारी उबाल आ गया, जब केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस की एक बड़ी...

जोरहाट एयरबेस पर IAF का प्लेन लैंडिंग के बाद क्रैश, दो टुकड़ों में बंट गया विमान

जोरहाट। भारतीय विमान सेवा (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोर घाट एयरबेस (रौरीया एयरफोर्स स्टेशन) पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...