back to top

गठबंधन पर मोदी के आरोप हास्यास्पद और बचकाने: मायावती

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सपा-बसपा-रालोद गठबंधन को जातिवादी करार दिए जाने का जवाब देते हुए शुक्रवार को कहा कि मोदी के आरोप हास्यास्पद और बचकाने हैं।

मायावती ने कहा कि हमारे गठबंधन को

मायावती ने कहा कि हमारे गठबंधन को जातिवादी कहना ना सिर्फ हास्यास्पद है बल्कि बचकाना भी है। नरेंद्र मोदी पिछड़ी जाति के नहीं हैं, इसी वजह से उन्हें जातिवाद का दंश नहीं सहन करना पड़ा है। गठबंधन के लिए ऐसे शब्दों के इस्तेमाल से बचा जाना चाहिए क्योंकि ऐसे शब्द ठीक नहीं हैं। बसपा प्रमुख ने कहा कि मोदी ने खुद को जबरदस्ती का पिछड़ा घोषित कर रखा है। अगर वह जन्म से ही पिछड़े हैं तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनने देगा।

संघ ने कल्याण सिंह जैसे पिछड़े वर्ग के नेता के…

संघ ने कल्याण सिंह जैसे पिछड़े वर्ग के नेता के साथ क्या किया, यह सबको मालूम है। मायावती ने कहा कि गठबंधन पर आरोप लगाने के बजाय मोदी को गुजरात में झांकना चाहिए। मुझे पता चला है कि वहां दलितों को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार नहीं मिला है। वहां एक दलित युवक को अपनी शादी में घोड़े पर नहीं चढ़ने दिया गया। गुजरात में दलितों पर जुल्म किए जा रहे हैं। मायावती ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा जिस तरह के अल्फाज इस्तेमाल किए जा रहे हैं, उनसे जाहिर होता है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव हार रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में नहीं आ रही है और मोदी का दोबारा प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

पूर्वांचल-मध्यांचल में फूड इंडस्ट्री का विस्तार, बड़े ब्रांडों ने यूपी पर जताया भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-अनुकूल नीतियों के बीच प्रदेश में 40...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...