back to top

कल्याण के कद की व्याख्या कर गये मोदी

देश ने एक सामर्थ्यवान नेता खोया : पीएम, कहा- कल्याण उनके बड़े भाई थे

लखनऊ। देश और भाजपा की राजनीति में कल्याण सिंह के कद का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जरूरी कार्य छोड़कर उनको श्रद्धांजलि देने लखनऊ पहुंचे। यही नहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अनेक शीर्ष नेताओं ने यहां अकर कल्याण के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको नमन किया। यही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए कल्याण के निधन से हुई क्षति को इसी से समझा जा सकता है कि वह शनिवार की रात्रि से ही कल्याण के आवास से लेकर उनकी अंतिम यात्रा तक में शामिल रहे। स्वयं तैयारियों की देखरेख करते रहे। योगी ने बेहद भावुक होकर काव्यमय शब्दों में कल्याण को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

मोदी रविवार को चाकचौबंद व्यवस्था के बीच यहां पहुंचे। हवाई अड्डे पर योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। माल एवेन्यू स्थित आवास पर कल्याण को श्रद्धांजलि देकर पीएम ने कहा- ‘उन्होंने अपने कल्याण नाम को सार्थक किया, देश ने एक सामर्थ्यवान नेता को खोया है।’ पीएम नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कल्याण सिंह के माता-पिता ने उन्हें कल्याण नाम दिया था। उन्होंने पूरे जीवन अपने नाम को सार्थक किया।

 

कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करने के बाद पीएम ने उनके बेटे राजवीर सिंह से बातचीत भी की। वहीं कल्याण को याद करते हुए पीएम भावुक हो गये। कहा कि ‘वह हमारे बड़े भाई थे। वह कल्याण सिंह थे और उन्होंने जनकल्याण ही अपना मंत्र बनाया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, जनसंघ और पूरे परिवार को अपना जीवन समर्पित किया। कल्याण सिंह भारत के कोने-कोने में एक विश्वास का नाम बन गये थे। एक प्रतिबद्ध निर्णयकर्ता का नाम बन गये थे और जीवन के अधिकतम समय वो जनकल्याण के लिए हमेशा प्रयत्नरत रहे।’ मोदी ने कहा कि देश और पार्टी ने एक सामर्थ्यवान नेता खोया है। मैं भगवान प्रभु श्री राम के चरणों में प्रार्थना करता हूं कि प्रभु राम कल्याण सिंह जी को अपने चरणों में स्थान दें। प्रभु राम उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

 

पीएम ने कहा, ‘कल्याण को जब जो दायित्व मिला, चाहे वो विधायक के रूप में या सरकार के रूप में या राज्यपाल के रूप में, हमेशा वो प्रेरणा का केंद्र बने। देश ने एक मूल्यवान शख्सियत, सामर्थ्यवान नेता को खोया है। हम उनके आदर्शों को लेकर अधिकतम पुरुषार्थ करें। मोदी की भावुकता को इसी से समझा जा सकता है कि उन्होंने कहा कि ‘कल्याण सिंह को नेता कहूं या बड़ा भाई कहूं या मित्र… फैसला करना कठिन है।’ कल्याण सिंह को अन्य बीजेपी नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।

 

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह को नेता कहूं या बड़ा भाई कहूं या मित्र कहूं, यह फैसला करना कठिन है। उनकी भूमिका ऐसी रही है कि ऐसा लगता था कि इसमें वह नेता हैं, इसमें बड़े भाई हैं और इसमें मित्र हैं। अब वह हमारे साथ नहीं है, मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कल्याण सिंह सिर्फ एक शानदार शख्सियत ही नहीं, बल्कि सामाजिक संस्कार, संस्कृति से भरे हुए एक संस्था थे। भाजपा उनकी ऋणी है कि आज पार्टी इस मुकाम तक पहुंची है। उनका निधन निश्चित तौर पर एक शून्य पैदा कर गया है।पूर्व सीएम कल्याण सिंह उन राजनेताओं में रहे थे, जिन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचाने में एक निर्णायक भूमिका निभायी थी। कल्याण सिंह 2014 के चुनाव में यूपी बीजेपी की रणनीति के निर्धारकों में प्रमुख भूमिका में थे। इन चुनावों में यूपी की 73 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत हुई थी और खुद पीएम मोदी प्रदेश की वाराणसी सीट से विजयी हुए थे।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...