back to top

मॉडर्ना का कोविड-19 टीका प्रायोगिक परीक्षण में 94.1 प्रतिशत असरदार

नई दिल्ली। अमेरिका की जैव प्रौद्योगिकी कंपनी मॉडर्ना के टीके के मौजूदा तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल के विश्लेषण के नतीजे यह बताते हैं कि टीका संक्रमण को रोकने और गंभीर बीमारी की स्थिति में 94.1 प्रतिशत असरदार है। इस संबंध में एक अध्ययन बुधवार को शोध पत्रिका द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित हुआ।

अध्ययन के अनुसार 30,000 से अधिक प्रतिभागियों को औचक तरीके से टीका या प्लासेबो (छद्म टीका) दिया गया। टीका लेने वाले समूह में 11 लोगों में कोविड-19 के लक्षण दिखे जबकि प्लासेबो लेने वाले समूह के 185 प्रतिभागियों में कोविड-19 के लक्षण दिखे। अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि नतीजे यह बताते हैं कि यह टीका कोविड-19 के खिलाफ 94.1 प्रतिशत असरदार है।

उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारी की स्थिति उन्हीं प्रतिभागियों में देखने को मिली जिन्हें प्लासेबो दिया गया था। अमेरिका में ब्रिघम एंड विमेंस हॉस्पिटल में यह परीक्षण किया गया। अस्पताल में संक्रामक रोग विशेषज्ञ लिंडसे बैडेन ने बताया, हमारा काम जारी है। अगले महीने तक हमारे पास इस संबंध में और डाटा मौजूद होगा जिससे कि हम टीके के असर के बारे में बेहतर तरीके से बता पाएंगे। हालांकि अब तक के नतीजे यह दिखाते हैं कि टीका 94.1 प्रतिशत असरदार है। बैडेन अध्ययन की सह-लेखक हैं और वह पत्र की मुख्य लेखक भी हैं।

उन्होंने कहा, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्राप्त डाटा से यह पता चलता है कि यह टीका गंभीर बीमारी की स्थिति में भी असरदार है। इससे यह संकेत मिलता है कि टीका लेने के बाद कुछ समय के लिए संक्रमण और मौतों की संख्या को थामा जा सकता है। अध्ययन के लिए अमेरिका के 99 जगहों से 30,420 वयस्कों को शामिल किया गया था। इनमें ब्रिघम से 600 प्रतिभागी शामिल हुए थे। इसमें हर नस्ल, उम्र के लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...